ब्रेकिंग न्यूज़

17 भाजपाईयो ने किया पण्डित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धापूर्वक याद


सिरोही- (हरीश दवे) ।

डबल इंजन की सरकार, सांसद व राज्यमंत्री, जिला प्रमुख, प्रधान होने के बावजूद जिला मुख्यालय पर नये नगर मण्डल अध्यक्ष चिराग रावल घोषित होने के बाद भी भाजपा नगर मण्डल व उसके प्रकोष्ठ मंे संगठनात्मक गतिविधियां तेज नही हो पायी है व विगत दशको से प्रेसनोट व फोटो सेशन में संगठन के कार्यक्रम निपट जाते है।
जिला मुख्यालय की नगर परिषद में 35 वार्ड है और गत नगर परिषद के चुनावो में भाजपा का बोर्ड नही बना। भाजपा का संगठन बूथ संगठन मण्डल कार्यकारिणी, युवा महिला, किसान, एससी एसटी ओबीसी समेत दर्जनो प्रकोष्ठ है लेकिन संगठन के आयोजनो में कभी भी संख्या सदाबाहर भाजपा कार्यकर्ताओ के अलावा कभी बढी हुई नही दिखती और संगठन के आयोजन या संगठन के महापुरूषो की पुण्यतिथि भी प्रेस नोट में चंद कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में निपट जाती है।
जनसंघ के संस्थापक सदस्य व भाजपा जिनकी विचारधारा पर एकात्म मानववाद व अन्त्योदय के स्वप्न को पूर्ण करने का सिद्धान्त लेकर चलती है। पूर्ण भाजपा के पितृ पुरूष एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि होने के उपलक्ष्य पर आज आयोजित नगर मंडल सिरोही के पुष्पांजलि कार्यक्रम पुराना बस स्टैंड सिरोही के पास माता रानी भटियानी माता मंदिर प्रांगण में महज 17 भाजपाई ही नजर आये जिसमें मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी नही दिखी तथा आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।
इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिसमें जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, नगर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता भुबाराम माली, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष, महिपाल चारण युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, गोपाल माली, नगर महामंत्री प्रकाश पटेल, रामलाल मेघवाल, शिवलाल जीनगर, एससी मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण राठौर, सैनिक प्रकोष्ठ इंदर सिंह मकवाना, रामेश्वर लाल कंसारा, नगर मंत्री गोविन्द सैनी उपाध्यक्ष मानक सोनी, मंत्री लुंबाराम राणा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा जीनगर ललिता कुंवर, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ,मदन लाल सैनी, भंवरलाल माली इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस पुण्य तिथि कार्यक्रम नारायण देवासी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा यह अवगत कराया कि उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक थे। गोपाल माली ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे के नारों से जय घोष किया।
सिरोही नगर मण्डल में भाजपा मंडल की कार्यकारिणी तो अभी तक गठित नही हुई है तथा कभी मोर्चा मंडल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कागजो तक सीमित है और संगठन को लेकर धरातल पर स्थिति सिफर है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button