नव निर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी का किया स्वागत

भाजपा युवा नेता दीपेंद्र सिंह देवड़ा के नेतृत्व में किया स्वागत
सिरोही(हरीश दवे)।

भारतीय जनता पार्टी सिरोही की नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी का भाजपा युवा नेता एवं पूर्व अनादरा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह देवड़ा के नेतृत्व में माल्यार्पण कर एवं स्मृति चित्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा संगठन को मजबूत करने की बात कही।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व अनादरा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह देवड़ा,पूर्व रेवदर मंडल अध्यक्ष दीपाराम चौधरी,अनादरा मंडल महामंत्री अशोक पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष जयदीप सिंह देवड़ा, मंडल मंत्री भाणा राम मेघवाल, पूर्व अनादरा मंडल महामंत्री धना राम कोली,माधु राम देवासी,नाथूराम देवासी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य



