डॉ रक्षा भंडारी बनेगी जिलाध्यक्ष भाजपा? औपचारिक घोषणा बाकी,

संगठन पर्व में होगी आज जिलाध्यक्ष की घोषणा,
दर्जन भर से ज्यादा दावेदार,
सर्वानुमति से निर्विरोध हो सकते है चुनाव।
सिरोही(हरीश दवे)।

प्रदेश भाजपा के चल रहे संगठन पर्व के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा हो चुकी है व शेष जिलों में आज घोषणा हो सकती है।इसी क्रम में सिरोही जिले के जिलाध्यक्ष के लिए चले दाव पेंचों के बाद अब केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने सिरोही जिले के संगठनात्मक हालातों की रोशनी में पश्चिम राजस्थान के इस जिले में संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने व भविष्य की रणनीति में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी को केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद कल चुनावी प्रक्रिया में नामांकन भी दाखिल कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के तहत भाजपा जिला प्रभारी राजेन्द्र कुमार गहलोत के समक्ष बीती रात्रि पूर्व जिलाध्यक्ष निर्वाचन के लिए करीब 17 आवेदनकर्ताओ ने आवेदन बुधवार को किये।
सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 30 जनवरी गुरुवार को दोहपर 3 बजे आनंद सरोवर तलहटी ब्रह्मा कुमारी पर प्रदेश प्रतिनिधि एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ताराचंद जैन व जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, जिला चुनाव सहयोगी जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत व दीपाराम पुरोहित के सानिध्य एवं उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया की जाएगी। जिसमें जिले के वर्तमान, पूर्व पदाधिकारी, मोर्चो व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं वर्तमान व पूर्व मंडलो के मण्डल अध्यक्षो एवं मंडलो के संगठन प्रभारी व मण्डल संगठन पर्व सहयोगी मंडलो की कार्यकारिणी एवं वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष के दावेदारों में एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चौहान की सीनियरिटी में प्रबल दावेदारी है ब किसान नेता गनपत सिंह राठौड़ व बिशन सिंह देवड़ा,दिनेश बिंदल आदि को आभास हो चुका है की जिलाध्यक्ष के चुनावो की घोषणा में केंद्रीय चयन निर्विवादित है।
हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट वीरेंद्र सिंह की वरिष्ठता व संगठन में योगदान को प्रदेश नेतृत्व नकार नही सकता अगर उनके नाम की भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में घोषणा नही होती तो उन्हें प्रदेश संगठन में अहम भूमिका मिल सकती है।
आज भाजपा जिलाध्यक्ष पद की अहम दावेदार डॉ रक्षा भंडारी ने जिलाध्यक्ष के अन्य दावेदार गनपत सिंह राठौड़ व सिरोही मण्डल अध्यक्ष के साथ जिले के आराध्य सारणेश्वर जी को धोक लगाई व आशीर्वाद लिया।
पर यह तय है की भगवान सिरनवानाथ के अलावा राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुम्बाराम चौधरी का आशीर्वाद भी आज घोषित होने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए निर्णायक होगा।

संपादक भावेश आर्य



