केन्द्र व राज्य डबल इंजन की सरकार विकास योजनाओ का फायदा जनता को दिलवाना पहली प्राथमिकता- डॉ. रक्षा भण्डारी

डॉ रक्षा भंडारी निर्विरोध भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित
सिरोही 30 जनवरी (हरीश दवे) ।

प्रदेश भाजपा के चल रहे संगठन पर्व के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा हो चुकी थी व शेष जिलों में आज घोषणा हो सकती है। इसी क्रम में सिरोही जिले के जिलाध्यक्ष के लिए चले दाव पेंचों के बाद आज आबूरोड में हुए जिलाध्यक्ष चुनावो की निर्वाचन में पार्टी के प्रभारी व पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी को सिरोही जिला भाजपा का जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के तहत भाजपा जिला प्रभारी राजेन्द्र कुमार गहलोत के समक्ष बीती रात्रि पूर्व जिलाध्यक्ष निर्वाचन के लिए करीब 17 आवेदनकर्ताओ ने आवेदन जमा करवाये।
सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 30 जनवरी गुरुवार को दोहपर 3 बजे आनंद सरोवर तलहटी ब्रह्मा कुमारी पर प्रदेश प्रतिनिधि एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ताराचंद जैन व जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, जिला चुनाव सहयोगी जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत व दीपाराम पुरोहित के सानिध्य एवं उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया की जाएगी। जिसमें जिले के वर्तमान, पूर्व पदाधिकारी, मोर्चाे व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं वर्तमान व पूर्व मंडलो के मण्डल अध्यक्षो एवं मंडलो के संगठन प्रभारी व मण्डल संगठन पर्व सहयोगी मंडलो की कार्यकारिणी एवं वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रही।
भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर डॉ. रक्षा भण्डारी की घोषणा के बाद उन्होने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व व जिला संगठन ने उन्हे सिरोही जिले के जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौपी है और वो भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के सभी मंडलो व मोर्चा प्रकोष्ठो के साथ भाजपा संगठन को मजबूत करने व केन्द्र तथा राज्य सरकार की डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ व सांसद व राज्यमंत्री तथा विधायक पंचायतीराज व स्वायत्तशासी संस्थाओ के जनप्रतिनिधियो के साथ पूर्णतया तालमेल बिठाकर जिले की जनता को जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओ से लाभान्वित करवाने व जिले के समग्र विकास के लिये प्रतिबद्ध रहेगी।
उन्होने उनके मनोनयन के लिये प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियो व जिला संगठन व मंडल पदाधिकारियो व आम भाजपा के कार्यकर्ताओ को आभार जताया। इससे पूर्व आबूरोड चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने से पहले उन्होने किसान नेता गणपत सिंह राठौड़ व सिरोही मण्डल अध्यक्ष के साथ जिले के आराध्य सारणेश्वर जी को धोक लगाई व आशीर्वाद लिया।
संगठन में योगदान-
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती तारा भण्डारी की पुत्रवधु डॉ रक्षा भण्डारी छात्र जीवन से अभाविप की कार्यकर्ता रही है व शादी से पूर्व वो भाजपा के महिला मोर्चा से जुडी और सतत संगठन में सेवाये देते हुए सिरोही भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रही तथा उनका कार्यकाल संगठन हित में गत लोकसभा व विधानसभा के चुनावो में जोरदार रहा तथा विगत दो दशको से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती तारा भण्डारी की भीतरघात से हुई व पूर्व में गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की हार व गत विधानसभा चुनावो में जगसीराम केाली की पराजय व संगठन के हालत गत लोकसभा व विधानसभा चुनावो में केन्द्र व राज्य के संगठन पदाधिकारी देख चुके थे व मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड को भी जिले के संगठनात्मक हालातो की जानकारी थी व सिरोही विधानसभा की सामान्य सीट पर बरसो से जमी विधायक की दावेदारी में वर्चस्व की लडाई में भाजपा संगठन की सत्ता व संगठन में भारी दरारे दिख रही थी यह अलग बात है कि सनातन लहर व खुद की आध्यात्मिक छवि के चलते मौजूदा राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुम्बाराम चौधरी ने मोदी लहर में विजय हासिल की परन्तु संगठन के हालातो पर व आगामी समय में पंचायतीराज व स्वायत्तशासी संस्थाओ के चुनावो को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने जिला संगठन को मजबूत करने में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी को भाजपा जिलाध्यक्ष की ताजपोशी कर सिरोही भाजपा जिला संगठन में नये अध्याय का श्रीगणेश किया। और भाजपा के वरिष्ठ पुराने और नये कार्यकर्ताओ के अलावा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ में हर्ष की लहर उमड पडी है।
सिरोही पहुचने पर जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का नटराज होटल पर भाजपाइयों ने स्वागत किया।
जहाँ से वो सारणेश्वर महादेव के दर्शन कर अपने निवास शिवगंज की तरफ भाजपा जिल्ध्यक्ष रवाना हुई।
राजस्थान न्यूज 24 ने पूर्व में ही संकेत दिए थे। की भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ भंडारी सिरोही की जिलाध्यक्ष बनेगी।



संपादक भावेश आर्य



