सिरोही भाजपा नगर अध्यक्ष की घोषणा कार्यकर्ताओं के भावनाओं के अनुरूप हो : नगर अध्यक्ष माली

सिरोही(हरीश दवे) ।

नगर अध्यक्ष महेंद्र माली ने भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत को पत्र भेजकर बताया कि सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई है जो असंवैधानिक है क्योंकि जो घोषणा हुई है उसमें सिरोही नगर के 25 बूथ में से 24 बूथ अध्यक्षो ने जब्बर सिंह चौहान को सहमति पत्र देकर चयन किया था जो संगठन की रिति नीति के हिसाब से हुआ था लेकिन उसको दरकिनार कर चिराग रावल को मंडल अध्यक्ष बनाया। जिसका बूथ अध्यक्ष व नगर के कार्यकर्ता विरोध कर रहे है। साथ ही नगर अध्यक्ष महेंद्र माली ने बताया कि 07 जनवरी को जो सिरोही जिला संगठन द्वारा मंडल अध्यक्षो की सूची जारी की गई है उसमें संगठन पर्व के सिरोही जिला चुनाव प्रभारी के हस्ताक्षर भी नहीं है और सूची में भी कांटछांट की गई है और जिनके हस्ताक्षर किये गये है वो वैध भी नही है और यह घोषणा असंवैधानिक है। राजस्थान के दूसरे जिलो में जो भी मंडल अध्यक्षो की घोषणा हुई है उसमें जिला चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षर के द्वारा घोषणा हुई है।
सिरोही नगर मंडल के बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की एक ही मांग है कि सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष की घोषणा को निरस्त करके कार्यकर्ताओं के भावनाओं के अनुरूप घोषणा की जाये। इस मौके पर जब्बरसिंह चौहान, जितेंद्र खत्री, सुनील गुप्ता, गोविंद माली, रणछोड़ पुरोहित, रमजान खान, गोविंद सैनी, शैतान सिंह परमार, लुंबाराम राणा, भरत माली, दिनेश वैष्णव, प्रशांत सिंह, भावेश खत्री सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य



