जनता व भाजपा संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा – मण्डल अध्यक्ष चिराग रावल

सिरोही (हरीश दवे) ।

भाजपा के नवमनोनित सिरोही मण्डल अध्यक्ष चिराग रावल ने नगर मंडल के कार्यकर्ताओ के साथ सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किये तथा नगर व भाजपा की समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड, जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है वो उस पर खरे उतरेगे तथा नगर मंडल के सभी वरिष्ठ पुराने कार्यकर्ताओ व नये कार्यकर्ताओ के साथ नगर मंडल को मजबूत कर केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ तथा जनप्रतिनिधियो द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यो से जनजन को लाभान्वित करवाना रहेगा।
इस अवसर पर एडवोकेट प्रकाश माली, भाजपा उपाध्यक्ष नारायण देवासी, बाबुसिंह मांकरोडा, इन्दरसिंह मकवाना, प्रकाश पटेल, अनिल प्रजापत, राजुसिंह, एडवोकेट शैतान खरोर, एडवोकेट हरजीराम चौधरी, एड सूर्यवीरसिंह आढा व प्रकाश पटेल तथा दर्जनो कार्यकर्ताओ ने उन्हे हार्दिक शुभकामनाये दी।


संपादक भावेश आर्य



