ब्रेकिंग न्यूज़

सनातन धर्म के सभी देवालयों में सुंदर कांड व सहिंताओ के पाठ से वातावरण होता पवित्र पावन-हरीश दवे,


संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ ने बडी ब्रह्मपुरी में बांधा समां
वातावरण हुआ भक्तिमय


सिरोही।

( स्थानीय बडी ब्रह्मपुरी स्थित केसरीयाजी भगवान श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर में श्री सहस्त्र औदिच्य गोरवाल ब्राह्मण समाज सेवा समिति व डाॅ. बिन्दू देवदत्त पुरोहित के संयुक्त तत्वावधान में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ व विराट भजन संध्या का आयोजन रात्रि में सम्पन्न हुआ। जिसमें सुन्दरकाण्ड पाठ गायक पं. महेन्द्र व्यास एवं उनकी टीम की प्रस्तुतियों से हनुमान भक्त भावविभोर हो उठे।


श्री सहस्त्र औदिच्य गोरवाल ब्राह्मण समाज सेवा समिति के संगठन मंत्री हरीश दवे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रविवार सायं 6.00 बजे श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर सत्संग भवन में आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ से पूर्व हनुमानजी की तस्वीर विराजित की गई एवं डाॅ. उषा पुरोहित, प्रकाशचन्द्र दवे, मधुसुदन त्रिवेदी, चेतन दवे, गिरिश ओझा, एडवोकेट हंसराज पुरोहित, भरत शर्मा, ओमप्रकाश वैष्णव, श्रीमती पुष्पा एन. त्रिवेदी, श्रीमती मधु एम. त्रिवेदी, तारा पुरोहित, श्रीमती पूजा मधुसुदन त्रिवेदी समेत सैकडोजनो ने सुन्दरकाण्ड पाठ में हिस्सा लिया व संगीतमय पाठ का वाचन किया व रामभक्ति व रामधुन पर भक्तजन थिरके। इसके बाद सुन्दरकाण्ड के समापन पर महा आरती हुई।


रात्रि में विशाल भजन संध्या श्री औदिच्य गोरवाल ब्राह्मण समाज महिला मण्डल व सरियादेवी माता महिला मण्डल की भजन मण्डली ने एक से बढकर एक लोकभजनो की प्रस्तुति दी। जिसमें मध्य रात्रि तक भजन संध्या के वातावरण में पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
सुंदरकांड व भजन संध्या को सफल बनाने व इसके सहभागी जनो को डॉ उषा पुरोहित ने आभार जताया

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button