अपराधराजनीति

डॉ रक्षा भण्डारी हो सकती है जालोर सिरोही संसदीय क्षेत्र की गेम चेंजर, जालोर सिरोही सांचौर लोकसभा चुनाव 2024,इस बार टिकट सिरोही से मिलने की संभावना,

जालोर लोकसभा की आठ सीटों में तीन पर कोंग्रेस काबिज,चार पर भाजपा एक पर निर्दलीय, सिरोही मूल के राज के पुरोहित, लुम्बाराम चोधरी व डॉ रक्षा भण्डारी है लोकसभा क्षेत्र भाजपा के प्रबल दावेदार,

सिरोही(हरीश दवे)।

आगामी लोकसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।देश मे राम मंदिर निर्माण के बाद पीएम मोदी की कार्यकुशलता व मोदी सरकार की गारंटी योजनाओ व सनातन लहर देश मे प्रचंडता के साथ दिखाई दे रही है।जिसमे भाजपा के नारा भाजपा 370 पार-एनडीए 400 के नारे के साथ भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे है। लोकसभा चुनावों में भाजपा लगातार तीसरी बार के फार्मूले को कामयाब करने में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। जिसमे पीएम मोदी,होम मिनिस्टर अमित शाह,भाजपा के रास्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय नेताओ के लगातार प्रदेश के दौरे हो रहे है गत दिनों होम मिनिस्टर अमित शाह ने बीकानेर व उदयपुर संभाग में प्रदेश सरकार के मंत्रियों संगठन के प्रदेश पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं की बेठक में प्रदेश की सभी 25 सीटों को जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।वही प्रदेशाध्यक्ष भाजपा सीपी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा कोर कमिटी की बेठक में अनेक लोक सभा सीटो पर चर्चा हुई जिसमें जालोर सिरोही की सीट पर भी अहम चर्चा हुई।जिसमें गत विधानसभा चुनावो में भाजपा भाजपा के सांसद देवजी पटेल को सांचौर विधानसभा में पराजय का वरण भाजपा की भीतरघात व खुद की जाति की फुट से करना पड़ा और वो चौथे स्थान पे रहे वही रानीवाड़ा की सीट पर कोंग्रेस के रतन देवासी ने भाजपा के नारायण सिंह देवल व भीनमाल में भाजपा के पुराराम चौधरी को कोंग्रेस के सिमरजीत सिंह ने व रेवदर सीट सिरोही में भाजपा के कद्दावर विधायक जगसीराम कोली को कोंग्रेस के मोतीलाल कोली ने शिकस्त दे कर जालोर सिरोही व सांचौर के राजनीतिक गणित को प्रचन्ड राम लहर के बावजूद गड़बड़ा दिया जिसमें भाजपा के चोधरी व देवासी वोटो के वर्चस्व की राजनीति में बिखराव प्रमुख वजह रही। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है व आगामी लोकसभा चुनावो की तैयारियों में टिकट के दावेदारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।जिसमे सबसे सांचौर (जालोर) जिले के समाज सेवी प्रेम सिंह राव ने सिरोही व भीनमाल में युवा सम्मेलन व धार्मिक आयोजन में कवि कुमार विश्वास व बागेश्वरधाम के पण्डित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम करवा धार्मिक लहर में अपनी दावेदारी जताई है। सांसद देवजी पटेल की हार के निमित्त बने सांचोर के विधायक जीवाराम चौधरी व दानाराम चौधरी भी सांसद प्रत्याशी के दावेदार है इनके अलावा भीनमाल के पूर्व चेयरमैन सांवलाराम देवासी व आहोर के पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित भी लोकसभा चुनाव की दावेदारों में हर सम्भब प्रयास कर रहे है।पर राजनीतिक सूत्र बताते है की इस बार जालोर सिरोही सांचोर की लोक सभा सीट के चुनाव में सिरोही जिले के भाजपा कार्यकर्ता को टिकट मिल सकता है। जिसमे प्रबल दावेदार भाजपा के जमीन से जुड़े हुए निर्विवाद किसान नेता लुम्बाराम चौधरी की मजबूत दावेदारों में भाजपा संगठन के जिले के 21 मंडलों से पूर्ण समर्थन मिल रहा है।और जालोर जिले में चोधरी,पटेल,कलबी जाती में वर्चस्व की कलह ने भाजपा को जालोर में तीन विधान सभा सीटो का खामियाजा उठाना पड़ा है।हालांकि जिस प्रकार सिरोही विधानसभा की सीट पर देवासी वोटो की बहुलता को देखते हुए भाजपा को गत चुनावो में ओटाराम देवासी को देवासी जाती को टिकट देना पड़ा उसी तरह जालोर लोक सभा सीट पर चौधरी जाती को नकारना भाजपा के लिए मुश्किल है।हालांकि सांसद देवजी पटेल को इस बार टिकट मिलना मुश्किल हुआ तो वो अपनी पूरी ताकत व शिकारपुरा की पूरी ताकत सिरोही जिले के किसान नेता जिनकी जालोर के चोधरी ओबीसी किसान व सभी जातियों में जबरदस्त पकड़ के चलते इस बार भाजपा उन्हें टिकट देने पर विचार कर सकती है।। जालोर सामान्य सीट पर लंबे समय तक देश के बाहरी प्रभावशाली सांसदों का जनप्रतिनिधित्व रहा जिसमे उधोग पति पीएल सांघी,देवकीनन्दन पाटोदिया, पूर्व गृहमंत्री सरदार बूटासिंह,कैलाश मेघवाल,सुशीला बंगारू लक्ष्मण यहाँ से जीते पर जालोर सिरोही के पिछड़े पन को दूर नही कर सके और 2009 में जब सांसद देवजी पटेल जीते तब सिरोही जिले से सांसद की दावेदारी में सहकारिता के महारथी मुकेश मोदी,एडवोकेट राज के पुरोहित व भाजपा की ततकालीन महिला मोर्चा की महासचिव तारा भण्डारी की प्रबल दावेदारी थी।पर तीनों को टिकट नही मिला उसमे मुकेश मोदी की तो टिकटों की दावेदारी का फल ऐसा मिला की आदर्श घोटाला हो गया।श्रीमती भण्डारी रास्ट्रीय कार्यालय में आंसू बहा कर भी टिकट हासिल नही कर सकी व राज के पुरोहित को टिकट मिलते मिलते रह गया व सांसद देवजी पटेल ने 15 साल तक जालोर से सांसद बने अब भी उनकी प्रबल दावेदारी में टिकट कटता है तो वो इस बार पूरी पैरवी कलबी जाती के लिए दावेदार लुम्बाराम चोधरी की ही करेंगे।। सिरोही जिले से दूसरे प्रबल दावेदार मुम्बई भाजपा के प्रवासी नेता राज के पुरोहित है जो 60 फीसदी प्रवासी वोटों के गणित व 36 कोम का साथ मिलने के गणित में अपनी दावेदारी रास्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक पहुचा चुके है।। जालोर सिरोही लोकसभा चुनावों के टिकट में अवश्य मोदी मैजिक चलेगा व जातिवाद की राजनीति का कितना असर रहेगा पर इस बार महिला सशक्तिकरण की चली तो भाजपा इस बार महिला पर चुनावी टिकट का दांव चला सकती है।जिसमे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी को जालोर सिरोही संसदीय क्षेत्र से युवा महिला नेत्री पर दांव लगा सकती है।भाजपा सिरोही की संस्थापक व वरिष्ठ नेत्री श्रीमती तारा भण्डारी की पुत्रवधू श्रीमती रक्षा भण्डारी संगठन में अपनी सेवाएं दे रही है और उनकी टिकट की कोई दावेदारी नही है।पर गत विधानसभा चुनावों में भाजपा महिला मोर्चा का पेरफ़ॉर्मेन्स,जयपुर में महिलाओं का सम्मेलन व पीएम मोदी के गुड़ बुक में होने का फायदा उनको लोक सभा टिकट के रूप में मिल सकता है।। इस बात में कोई संदेह नही की देश मे पीएम मोदी व सनातन लहर की खुमारी बदस्तूर जारी है।व भाजपा का मिशन 35 का लक्ष्य अर्जित करने ज्यादा रुकावट तो नजर नही आ रही व कोंग्रेस के जालोर संसदीय क्षेत्र में तीन विधायक होने के बावजूद कोंग्रेस का राजनीतिक सूर्य अस्त दिखाई दे रहा है।व कोंग्रेस से चुनाव लड़ने के दावेदार अभी तक सामने नही आये।व कोंग्रेस अपने पत्ते भाजपा का टिकट डिक्लियर करने के बाद ही घोषित करेगी।जिसमे कोंग्रेस से सिरोही के हारे हुए विधायक संयम लोढा,सांसद नीरज डांगी पर कोंग्रेस दाव लगा सकती है। अब देखना यह है की भाजपा कलबी चोधरी वोटो की बहुलता में टिकट सिरोही के लुम्बाराम चोधरी को देती है या प्रवासियों व जनरल वोट के बूते राज के पुरोहित या महिला नेत्री श्रीमती रक्षा भण्डारी को टिकट देती है।अगर सिरोही जिले के इन तीन जनो को भाजपा टिकट देती है तो राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के आशीर्वाद के बिना यह सम्भव नही है।बाकी तो पीएम मोदी का मैजिक ही जालोर सिरोही से किसको टिकट मिलेगा यह तय करेगा।पर इस बार टिकट सिरोही जिले से भाजपा के कार्यकर्ता को मिलेगा इसपर सबकी नजर है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button