ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बीच रास्ते में ही खराब हुई रोडवेज बस, दूसरी बस से रवाना हुए यात्री


पोसालिया ( जगदीश कुमार)।

राजस्थान रोडवेज की बसों की हालत चिंताजनक है राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का आए दिन बीच रास्ते में खराब हो जाना जैसी घटनाएं सामने आ रही है। रोडवेज बसों में अव्यवस्थाओं की हालत है, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आज रविवार को आबूरोड़ डिपो की बस पोसालिया नेशनल हाईवे 62 पर खराब हुए जो आबूरोड़ से जोधपुर बस नम्बर RJ 38 PA 1645 जा रही थी बस ख़राब होने के कारण यात्रीगण परेशान हो रहे थे बस चालक व परिचालक ने बताया कि बस की रेस सही से काम नहीं कर रही है एवं तकनीकी खराबी के कारण बस ख़राब हुई परिचालक ने सभी यात्रियों को दूसरी बस में रवाना किया चालक ने बताया कि अगर राजस्थान रोडवेज बस निगम हमको नवीन बसे दे तो आहे दिन यह परेशानी नहीं होगी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button