सन्त महात्माओं एवं भाजपा नेताओं के सानिध्य में होगा शैक्षिक अधिवेशन

जालोर(हरीश दवे) ।

राजस्थान समग्र शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन शुक्रवार 19 जनवरी को जालौर शहर स्थित गणेश गार्डन में संतों एवं भाजपा नेताओं के सानिध्य में होगा। अधिवेशन के संयोजक अमर सिंह तीखी , रूप सिंह राठौड़ नारणावास ,सहसंयोजक पन्नालाल सोलंकी ,प्रभारी नारायण लाल भट्ट ,जिला अध्यक्ष जनक सिंह सियाणा , सह प्रभारी डी.आर. सुथार ,प्रकाश चंद्र पाठ जगतावर सिंह, चोपाराम देवासी माधु सिंह चौहान ने बताया कि सम्मेलन में संत सानिध्य सिरे मंदिर जालौर के गांदीपति गंगा नाथ जी महाराज रहेंगे ,वही महंगे मेहमानों के रूप में राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर जी गर्ग ,राज्य मंत्री ओटाराम जी देवासी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र जी राठौड़ ,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी ,भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह राव, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, जिला प्रमुख राजेश राणा, जिला अध्यक्ष भाजपा जालौर रविंद्र सिंह बालावत ,जिला किसान मोर्चा सिरोही जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ,भाजपा वरिष्ठ नेता समाजसेवी प्रेम सिंह राव ,भाजपा नेता कुलदीप सिंह देवड़ा, एडवोकेट विक्रम सिंह चौहान इतिहास संकलन समिति के प्रांत महासचिव प्रोफेसर देवाराम, संयुक्त शिक्षा निदेशक टीमाराम मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी जालोर श्रीराम गोदारा, ऐपीसी ईश्वर सिंह संगरवा ,समग्र शिक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उदय सिंह डिगार समेत प्रदेश भर से शिक्षक एवं कार्मिक शिरकत करेंगे । सम्मेलन में शिक्षको व कार्मिकों नियमित एवं अनियमित समेत शिक्षक ,शिक्षा ,शिक्षार्थी एवं राष्ट्रीय हित के दर्जनों प्रस्ताव पारित कर सरकार को प्रेषित किए जाएंगे ,जिसमें सभी शिक्षको एवं कार्मिकों से उपस्थिति दर्ज करने की प्रार्थना की गई है।


संपादक भावेश आर्य