22 जनवरी के इंटरनल एग्जाम को स्थगित करवाने के लिए दिया अभाविप ने ज्ञापन,

image0-2-1.jpg


अभाविप स्टूडेंट ने कहा हम भी इस अवसर के बनना चाहते सहभागी,


सिरोही(हरीश दवे) ।

देश विदेश में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव-अयोध्या 22 जनवरी को लेकर अभूतपूर्व तैयारियां हो और जैसे आर्यवृत, जम्बूद्वीप,भरत खण्ड के साथ आंग्ल,अफ्रीकी,उ.द.अमरीका,ऑस्ट्रेलिया सर्वत्र 22 जनवरी के भव्य व दिव्य आयोजन में भक्त डूबे है अनेक राज्य सरकारों ने इस अवसर पर सार्वजनिक छुट्टी भी घोषित की है पर राजकीय महाविद्यालय सिरोही के छात्रों के लिए इसी दिन की परीक्षा से हृदय व्यथित हो गया है।क्यो की परीक्षा की वजह से संसार मे पहली बार आये दैवीय ऐतिहासिक पल के साक्षी नही बन पाएंगे।जिसको लेकर अभाविप के कार्यकर्ताओ ने महाविद्यालय के प्राचार्य को प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को भी ज्ञापन सौप देश 22 जनवरी के 1st ईयर के इंटरनल एग्जाम को स्थगित करवाने की मांग रखी व ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के अवसर पर इकाई अध्यक्ष वनेपाल सिंह देवड़ा, इकाई सचिव ललित लखारा, नगर खेल संयोजक प्रथम खत्री , सिद्धार्थ आढ़ा, सुरेश चौधरी , शंकर चौधरी , हितेश नामदेव , चेतना पुरोहित , केतन माली , हेमंत माली , कुंजन रावल , मोहित सोनी मौजूद रहे ।

संपादक भावेश आर्य