आयुष्मान भारत ई-केवाईसी कार्य को लेकर चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देश– सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार

44925614-2f9a-4fca-8bfd-54df2e9e2dce-1.jpg

सिरोही(हरीश दवे) ।

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जय) के अंतर्गत जिले में सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों के सदस्यों का आयुष्मान भारत ई-केवाईसी पहचान कार्य किया जा रहा है। जिले में ई-केवाईसी पहचान कार्य प्रगति कम होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने जिला स्तर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी बीसीएमओ, सीएचसी पीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली।

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने जिले चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया की अपने सेक्टर के सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों के सदस्यों का आयुष्मान भारत ई-केवाईसी कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही कम प्रगति रिपोर्ट के अधिकारियों को अगल सात दिन में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। वीसी में आरचीएचओ डॉ. विवेक कुमार, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. चंदन सिंह के साथ ब्लॉक स्तर पर बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम उपस्थिति रहे।

संपादक भावेश आर्य