संयम लोढ़ा विधायक थे तब सिरोही से सीवी टैक्स वसूला जाता था : राज्यमंत्री देवासी

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए : सांसद चौधरी
मतदाता सूची का वार्डवार व बूथवार सत्यापन करे : जिलाध्यक्ष भंड़ारी
चुनाव को लेकर भाजपा नगर मंडल सिरोही की संगठनात्मक बेठक में आधे से ज्यादा पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष नदारद,
सिरोही(हरीश दवे)।

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिरोही की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।बेठक में भीतरघात व गुटबाजी में उलझे लेटरपेड़ी संगठन में आधे से ज्यादा नगर मण्डल के पदाधिकारी व बूथो के अध्यक्ष व सीनियर कार्यकर्ताओ की गैर मौजूदगी चर्चा के विषय रही।
सांसद, राज्य मंत्री,प्रदेश संगठन के जिला नेता व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.रक्षा भण्डारी ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओ को रस्मी चुनावी घुट्टी पिलाई।
“नगर निकाय चुनाव में बोर्ड भाजपा का बनेगा : देवासी”
बैठक में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, एकजुटता एवं बूथ स्तर तक मजबूत संगठन के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया।
राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि सिरोही शहर के विकास के लिए नगर परिषद में 75 करोड रुपए लाए हैं सिरोही शिवगंज विधानसभा के लिए 1500 करोड रुपए के विकास कार्य हो रहे है जिसकी बुकलेट भी छपवाई है उसे लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार में हो रहे विकास कार्यों से अवगत करवाये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में धन की कोई कमी नहीं है जरूरत है तो भाजपा सरकार में हो रहे विकास कार्यो को जनता को बताने की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाने और झूठी बातें सोशल मीडिया पर करती है इसका जवाब सोशियल मीडिया हर कार्यकर्ता को देना चाहिए। कार्यकताओं की मेहनत और भाजपा सरकार की योजनाओ व विकास कार्यों से हम आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाएंगे।
राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि पूर्व विधायक संयम लोढ़ा बार-बार रामझरोखा व टैक्स को लेकर बयानबाजी करते हैं लेकिन अपने गरीबान में झांक देखे कि आप विधायक थे तब कौनसा टैक्स सिरोही की जनता से वसूला जा रहा था तब एक ही टैक्स, सीवी टैक्स चल रहा था और रही बात रामझरोखा का पट्टों की तो ना तो मेरे या मेरे बेटे के नाम से कोई पट्टा है ना इन पट्टों से कोई लेना देना है मैंने जांच कमेटी गठित के जांच शुरू करवाई। उन्होंने कहा कि 2002 में कांग्रेस सरकार थी और संयम लोढ़ा विधायक था तब किसकी सह से जमीन को खुर्दबुर्द करना चाहता था लेकिन कायम नही हो सके। और 2026 में हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हो।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि अब चुनाव की बिगुल बज चुका है सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीओ को चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाना है उन्होंने कहा की केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क, मतदाता संवाद और बूथ प्रबंधन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने वार्डवार संगठन की स्थिति, बूथ समितियों की सक्रियता, पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी, मतदाता सूची का सत्यापन, नए मतदाताओं से संपर्क तथा प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार करने के निर्देश दिए।
भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान नारायण देवासी जिला उपाध्यक्ष तारा राम माली मंडल प्रभारी गंगाराम गोयल मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में उपस्थित जिला मिडियाप्रभारी रोहित खत्री जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल, गोपाल माली, कार्यालय मंत्री बाबू सिंह मकरोड़ा, नगर महामंत्री प्रकाश पटेल कैलाश मेघवाल मगन मीणा अरुण ओझा महिपाल चारण, महेंद्र माली, ललित प्रजापत, गोविंद सैनी अजय भट्ट गीता पुरोहित प्रवीण राठौर गोविंद माली मनी देवी, अमृत सुथार, अनिल प्रजापत, विक्रमसिंह इंदा, शैतान खरोर, जबरसिंह चौहान, मदन सेन, भंवर माली, रमजान खान, दमयंती डाबी, महेंद्रसिंह परिहार, महेंद्र खंडेलवाल, रामलाल परिहार, जितेंद्र खत्री, दिनेश वैष्णव, इंदरसिंह मकवाना खेताराम माली धनपतसिंह राठौड़, तेजाराम पुरोहित, इरशाद खान, प्रकाश पुरोहित सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
अब आगामी नगर परिषद चुनावो में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी,राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व सांसद की साख इस बात पर टिकी हुई है।
की लुंज पुंज संगठन की किमियोथेरेपी कर क्या भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी इस बार नगर परिषद सिरोही में कोंग्रेस का बोर्ड छीन क्या भाजपा का बोर्ड बना पूर्व विधायक संयम लोढा की राजनीति को शिकस्त दे पाएगी।


संपादक भावेश आर्य



