कचहरी मार्ग राहगीर बदबू से परेशान,झोप बुझ नाला बना डंपिंग यार्ड,गंदे पानी से हो रहे तालाब प्रदूषित,

सिरोही(हरीश दवे)।

शिरोही जिला मुख्यालय सिरोही-पिंडवाड़ा सरूपविलास मार्ग सड़क से गुजर रहे झोप व बुझ नाले के आवक मार्ग पर जम कर अतिक्रमण व जमीन हड़पने के साथ झोप व बुझ नाले को नगर परिषद व ठेकेदारो ने डंपिंग यार्ड बना दिया है।
जिसमे कचरा व मलबा डंप किया जाता है।
झोप व बुझ आवक मार्ग कटीली झाड़ियों से अटे पड़े है।
झोप नाले में टाकरिया बस्ती का गंदा प्रदूषित अखेलाव तालाब को प्रदूषित कर रहा है।।
व झोप नाले के पास सड़क से गुजरने व आगे आये देवेश्वर मन्दिर,आशापुरा मन्दिर जल देवी मंदिर में गंदे पानी के जल भराव से आम जन भक्ति व देवेश्वर टेकरी के निवासियों का जीना दूभर हो गया है।
जिला जल बिरादरी एक दशक से झोप नाले के आवक मार्ग की सफाई व कटीली झाड़ियों की सफाई व अतिक्रमण हटाने की मांग कर रही है।
पर जिला मुख्यालय पर नदी नालों की तबाही व तालाबो में गंदे पानी की आवक की रोक व झोप बुझ के अतिक्रमण हटाने में आला अधिकारियों ने आंख मूंद रखी है।



संपादक भावेश आर्य



