ब्रेकिंग न्यूज़

रावल बने विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री

सिरोही,20 जुलाई।

विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष प्रकाशराज रावल ने संगठन विस्तार के तहत चिराग रावल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समाज को संगठित करने, विप्र बंधुओं के हितों की रक्षा करने और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है।
इस नियुक्ति के बाद नव-नियुक्त जिला महामंत्री चिराग रावल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज के कल्याण, युवाओं को रोजगार व शिक्षा के अवसरों से जोड़ने और संगठन की नीतियों को हर गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे।
रावल ने कहा कि समाज के युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें आगे लाने का कार्य किया जाएगा एवम शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के नवनियुक्त जिला महामंत्री चिराग रावल ने फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष प्रकाश राज रावल एवम शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
जिला महामंत्री बनने पर समाज के प्रबुद्ध जनों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे अपनी इस नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button