ब्रेकिंग न्यूज़
फॉलोअप शहरी सेवा शिविरों 2026 का आयोजन होगा,

सिरोही(हरीश दवे) ।

राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों की कठिनाईयों के निवारण तथा नागरिकों को विभिन्न सेवांए प्रदत्त करने एवं जनसमस्या समाधान करने के लिए शहरी सेवा शिविर 2026, 12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक संचालित किये गये।
इसी क्रम में इस अभियान के दौरान निकायों के लंबित रहे प्रकरणों एवं नवीन आवेदनों के निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा फॉलोअप कैंप 21 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक रविवार को छोडकर आयोजित किये जाएंगे। इन फॉलो अप कैंपो के दौरान शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत दी गई छूट/शिथिलतांए यथावत रहेगी। शहरी सेवा शिविर 2026 में शामिल सभी विभाग एवं कार्य इन फॉलोअप शिविरों में यथावत रहेंगे। यह जानकारी नगरपरिषद आयुक्त ने दी।

संपादक भावेश आर्य



