एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण मे 10 आरोपीयों के विरुद्ध चालान किया पेश ।

सिरोही(हरीश दवे) ।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर के मांगीलाल राठौङ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2014 मे नगर परिषद सिरोही के तत्कालीन आयुक्त लालसिंह राणावत द्वारा स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों/नियमों के विरुद्ध नगर परिषद सिरोही मे विभिन्न पदों यथा वाहन चालक, जेसीबी ऑपरेटर, बागवान, सफाई निरीक्षक इत्यादि पर अपने पद का दुरुपयोग कर नियम विरुद गलत तरीके से नियुक्ति देकर राजकोष को अनुचित आर्थिक हानि पहूंचाने पर तत्समय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राज. जयपुर द्वारा प्राथमिक जाँच के सत्यापन पर प्रकरण दर्ज किया जाकर विस्तृत अनुसंधान किया गया जिसमे आरोप प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी लालसिंह राणावत तत्कालीन आयुक्त नगर परिषद सिरोही हाल सेवानिवृत एवं 02. दिनेश कुमार पुत्र सकाराम निवासी सिरोही, 03. जयन्तीलाल पुत्र श्री चुन्नीलाल, 04. लादाराम पुत्र सादलाजी, 05. जवानाराम पुत्र छोगाराम, 06. प्रवीण कुमार दूलानी पुत्र लालचन्द दुलानी निवासी सुमेरपुर, 07. ईश्वरलाल पुत्र गोपीलाल, 08. भलाराम पुत्र श्री प्रभूराम निवासी जीवदा तहसील बाली जिला पाली, 09. भंवरसिंह पुत्र मोहनसिंह निवासी सेणा तहसील बाली जिला पाली एवं श्रीमति शारदा पत्नि धर्माराम निवासी सिरोही के विरुद्ध विशेष न्यायाधीश, विशिष्ठ न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मामलात पाली के समक्ष मय आरोपीगण के चार्जशीट पेश की गई ।

संपादक भावेश आर्य



