ब्रेकिंग न्यूज़

प्रशासन को अल्टीमेट चेतावनी

सिरोही(हरीश दवे)।

श्री ब्रह्मधाम कालंद्री में राजपुरोहित समाज की बैठक में अभय राजपुरोहित हत्याकांड के खिलाफ रणनीति तय करने पर चर्चा की गई।

8 जुलाई को दिए गए धरने के दौरान तीन मांगे अभी तक पूरी नहीं हुई है जिस पर चर्चा की गई।
जिसमे समाज ने प्रशासन के समक्ष निम्न मांगे रखी।
पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा एवं परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी।
हत्यारों की प्रोपर्टी को कुर्क करने के साथ ही उनका नार्को टेस्ट किया जाए।
अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज संघर्ष समिति द्वारा सरकार एवं प्रशासन को स्पष्ट संदेश देते हुए 25 दिन का अल्टीमेट दिया गया।
यदि तय समय में मांगे नहीं मानी गई तो न्याय के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में 9 परगना राजपुरोहित समाज सहित अन्य जिला से पधारे हुए समाज बंधुओ पीड़ित परिवार को जब-जब जरूरत पड़ेगी पूरा राजपुरोहित समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा
बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले सदस्य अधिवक्ता समाज के पदाधिकारी शामिल हुए शामिल हुए।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button