ब्रेकिंग न्यूज़

ईडब्ल्यूएस जन जागृति मंच की संकल्प सभा के पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन,


24 जुलाई को सिरोही में जुटेगा क्षत्रिय राजपूत समाज,
तैयारियों को लेकर उत्साह


सिरोही(हरीश दवे) ।

श्री क्षत्रिय राजपूत कल्याणकारी संस्थान, सिरोही के तत्वावधान में आगामी 24 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशाल ‘संकल्प सभा’ को लेकर समाज में भारी उत्साह है। इसी कड़ी में आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को ‘EWS जन जागृति मंच’ द्वारा संकल्प सभा के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष पोस्टर का विमोचन किया गया।
पोस्टर का विमोचन संस्थान के माननीय अध्यक्ष महोदय एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय ने समाज के युवाओं, प्रबुद्ध जनों और मातृशक्ति से इस संकल्प सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। और बताया कि यह सिर्फ हमारे समाज के साथ साथ सभी जनरल कैटेगरी को फाईदा होगा ईसलीये सभी समाजों को भी साथ आने का आह्वान किया अध्यक्ष महोदय श्री चेतनसिंह जी ने बताया कि संकल्प सभा में हमारे पूर्व अध्यक्ष राजस्थान पर्यटन विकास निगम श्री धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ साहब का आगमन होगा और उनका उद्बोधन मिलेगा जिससे आने वाली पीढ़ियां को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी

24 जुलाई को महासंगम
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि 24 जुलाई को आयोजित होने वाली यह संकल्प सभा समाज के हितों, अधिकारों और विशेषकर EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के आरक्षण व कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता लाने में एक मील का पत्थर साबित होगी। आज हुए पोस्टर विमोचन के साथ ही पूरे जिले में जन जागृति अभियान और जनसंपर्क तेज कर दिया गया है।
इस दौरान संस्थान के अग्रिम विंग के पदाधिकारी, EWS जन जागृति मंच के सदस्य और क्षत्रिय समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button