ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं सांसद लुम्बाराम चौधरी ने सांसद कोष एवं ओएनजीसी के सीएसआर फंड से लगभग ₹3 लाख की लागत से स्थापित सीसीटीवी कैमरा प्रणाली का लोकार्पण किया।

सिरोही।

आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोलर, शिवगज में आयोजित गरिमामय समारोह में राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं सांसद लुम्बाराम चौधरी ने सांसद कोष एवं ओएनजीसी के सीएसआर फंड से लगभग ₹3 लाख की लागत से स्थापित सीसीटीवी कैमरा प्रणाली का लोकार्पण किया।


इस अवसर पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2025–26 के अंतर्गत विद्यालय में विज्ञान संकाय का शुभारंभ भी किया। विद्यालय में सत्र 2026–27 के लिए विज्ञान संकाय की कक्षा 11 में 75 छात्राओं का चयन राजस्थान के विभिन्न जिलों से किया गया है, जो वर्तमान में अध्ययनरत हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए माननीय राज्य मंत्री ओटारामजी देवासी ने विद्यालय में एनसीसी इकाई स्थापित किए जाने की घोषणा की। वहीं सांसद लुम्बाराम चौधरी ने छात्राओं को सुरक्षा, अनुशासन तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर परिश्रम एवं शिक्षा के महत्व पर प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया।

विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मण सिंह पुरोहित ने विद्यालय में विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु माननीय मंत्री एवं सांसद महोदय का ध्यान आकर्षित करते हुए आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह देवड़ा, जितेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जूंजाराम देवासी,भुपेंद्र जी देवासी, पूर्व राज्य मंत्री, विभिन्न विभागों के गणमान्यजन तथा विद्यालय परिवार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन किशनलाल देवासी वरिष्ठ अध्यापक द्वारा किया गया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button