ब्रेकिंग न्यूज़

महिला अपराधों से बचाव के गुर सीखीं 400 बालिकाएं, पुलिस विभाग ने साइबर सुरक्षा व आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक, “जागरूक, सजग और सशक्त बनें” का दिया संदेश,


सिरोही(हरीश दवे) ।

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस विभाग की महिला टीम ने छात्राओं को महिला अपराधों से बचाव, साइबर सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में करीब 400 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उपयोगी जानकारी प्राप्त की।विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री एवं पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि वर्तमान समय में बालिकाओं को कानून, साइबर अपराधों और सुरक्षा संबंधी जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग की टीम ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध या महिला उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के तुरंत पुलिस से संपर्क करें।कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमारी एवं इन्द्रा ने साइबर अपराधों से बचने के उपाय, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी तथा महिला सुरक्षा संबंधी कानूनी अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं से सतर्क रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा किसी भी समस्या को परिवार और शिक्षकों से साझा करने का आह्वान किया।पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बालिकाओं को केवल जानकारी ही नहीं देते, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी, निर्भीक और सशक्त बनने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक बालिका ही सुरक्षित एवं सशक्त समाज की आधारशिला है।कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य श्रीमती वर्षा त्रिवेदी, देवी लाल, अनिता चव्हाण सहित पुलिस विभाग से नौरंगी, रुक्मण, बसंती, सुमित्रा, संजना, सविता, पुष्पा एवं राजेंद्र सिंह की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में विद्यालय परिवार ने पुलिस विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।यह कार्यक्रम बालिकाओं में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने में अत्यंत सफल रहा। :::

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button