*शहरी सेवा शिविर के नाम पर चल रहा है वसूली केंद्र आमजन हो रहा त्रस्त- कांग्रेस

सिरोही(हरीश दवे) ।

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने उपसभापति जितेंद्र सिंघी के नेतृत्व में शहरी सेवा शिविर में आयुक्त जोधाराम विश्नोई को ज्ञापन सौंप शिविर में कार्मिकों की हरकतो पर आक्रोश व्यक्त किया ।
ज्ञापन में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया की नगर परिषद में चल रहे शहरी सेवा शिविर में जम कर भ्रष्टाचार हो रहा है बिना पैसे आमजन का कोई काम नहीं हो रहा सब डिवीजन और भवन निर्माण स्वीकृति के और पट्टो के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है नगर परिषद कार्मिंको द्वारा बिना पैसे लिए कोई फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही सालों से फ़ाइल लगी हुई है लेकिन उन्हें पट्टे नहीं दिए जा रहे कांग्रेसजन परिवादियों को साथ लेकर आए थे जिनसे नगर परिषद के कार्मिंको द्वारा पैसे मांगे गए इसी के साथ बिना टेंडर के काम करवाने को लेकर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सड़को की हालत को लेकर भी आयुक्त को अवगत करवाया गया शहर में रोडलाइटो की हालत खराब है आगे बारिश का मौसम है नालों की हालत खराब है अधिकारी कैम्प में बैठते नहीं है बिना टेंडर नगर परिषद ने ठेकेदारों से काम करवा दिया जो की वित्तीय अनियमितता में आता है उसकी जांच की जाये कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि आयुक्त पार्षदों के फ़ोन नहीं उठाते न किसी प्रकार की नगर परिषद में किसी की जिम्मेदारी है लंबे समय से लोग चक्कर लगा रहे है कोई सुनवाई नहीं हो रही है इस पर आयुक्त ने जल्द ही सभी समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया और लगातार आ रही अवैध वसूली की शिकायतों पर कर्मियों को नोटिस जारी कर कार्यवाही का भरोसा दिया कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कार्यवाही नहीं होने पर नगर परिषद के बाहर विशाल धरने की चेतावनी दी ।
इस मौके पर पार्षद मारूफ हुसैन , मनोज पुरोहित , ज्योति तोलनी , भरत धवल , पुनीत जैन , वसीम जय हिन्द , दशरथ नरुका , विनोद देवड़ा, तेजाराम वाघेला , गोपी मेघवाल , पदम सिंह, विकास भाटी , अरमान, आदि मौजूद थे ।


संपादक भावेश आर्य



