धर्म व आस्था के नाम पर सुभाष गार्डन पर पनपे अतिक्रमण पर चला आयुक्त जोधाराम का हतोडा

धर्म व अंधविश्वास की आड में अनेक स्थानों पर काबिज भूमाफिया
सिरोही(हरीश दवे) ।

जिला कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद जिला मुख्यालय की भीड भाड को नियंत्रण करने, अतिक्रमण, चैराहा व हाईवे व सार्वजनिक स्थानों की भीड भाड को नियंत्रण करने में प्रशासनिक बैठकों में उनके दिए निर्देश व ड्यूटी ग्रहण करने के साथ ही जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मुख्यालय के हालात जाने व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी साईकिल पर शहर के सदर बाजार व सरजावाव दरवाजे के हालातों के साथ वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के आगाज के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. राजेश गोयल व नवनियुक्त आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने सचिव रमेश विश्नोई व सहायक अभियंता पंकज गुर्जर के साथ सुभाष गार्डन का अतिक्रमण भी देखा, जो धर्म व आस्था के नाम पर सुरसा की जीव की तरह बढता जा रहा था, जबकि पूर्व में यहां पर दो देहरियां बनी हुई थी, जिसकी शिकायत लगातार मोहल्ले वासी, जागरूक जन व हिन्दू वेव ने लम्बे समय से कांग्रेस बोर्ड व वर्तमान आयुक्त तक गुहार लगाई, लेकिन नगर के अतिक्रमणों व भीड भाड को नियंत्रण करने में अब आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने कमर कस ली है और अतिक्रमण तोडू दस्ते के साथ पुराना बस स्टैंड के पास सुभाष गार्डन पहुंचे और सुभाष गार्डन की पाल पर बने अवैध अतिक्रमण को कर्मचारियों के साथ खुद ही छीनों के प्रहार से दीवारों को तोडकर मिशाल कायम की।
अगर जिला प्रशासन व नगर परिषद प्रशासन ने धर्म व अंधविश्वास की आड में अनेक स्थानों पर काबिज भूमाफिया व जरायमपेशा गतिविधियों में लिप्त तथा अशिक्षित जनता को बगलाने वाले तांत्रिक मांत्रिक आमजन को ऐसे अतिक्रमणों में कब्जा कर सरकारी भूमि पर अवैध ट्रस्ट बना चंदा उगाही कर व धर्म आंडमर करते है।




संपादक भावेश आर्य



