ब्रेकिंग न्यूज़

मेघवाल के भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओ ने किया गर्मजोशी से स्वागत।

संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करूंगा : मेघवाल

सिरोही(हरीश दवे)।


भाजपा एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने एससी मोर्चा सिरोही जिलाध्यक्ष के पद पर प्रधान हँसमुख मेघवाल को नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद हँसमुख मेघवाल ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित, पूर्व विधानसभा तारा भंड़ारी, जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी, विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित के निवास पर जाकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर प्रधान हँसमुख मेघवाल ने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं संगठन की विचारधारा, सिद्धांतों एवं राष्ट्रहित के संकल्प को लेकर पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। पार्टी द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करूंगा।
उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक मंडल, बूथ एवं कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन के विस्तार तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान की जाएगी। पार्टी की नीतियों एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर मैं सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त हुई है साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष हँसमुख मेघवाल को नियुक्त करने की घोषणा के बाद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद हसमुख मेघवाल का जगह जगह कार्यकर्ताओ द्वारा साफा, माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। इस अवसर पर उप प्रधान नारायण सिंह देलदर, पूर्व जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित,हिदाराम माली, हार्दिक देवासी, हीरेन्द्र सिंह, कैलाश मेघवाल, शैतान सिंह, नाथूराम देवासी, जितेंद्र खत्री, कांतिलाल मेघवाल, प्रकाश मेघवाल, दीपक हीरागर, प्रवीण वाघेला, अमृत मेघवाल, रमेश, रामलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button