ब्रेकिंग न्यूज़

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित


सिरोही(हरीश दवे)।

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत शनिवार को जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग द्वारा जिले की सभी पंचायत समितियों की मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत चयनित विभिन्न ग्राम पंचायतो में जल चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रमदान, जल शपथ ,वंदे गंगा संकल्प,कार्यों का अवलोकन, आईईसी एक्टिविटी जैसे गतिविधियां आयोजित हुई।वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय से आए प्रतिनिधियों कोे पीसीडी, रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग, एमपीटी, रिचार्ज शाफ़्ट, सीसीटी आदि कार्यों का अवलोकन कराया गया।इस दौरान
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रतिनिधि अंजली सोनी एवं गायत्री मीणा, विभागीय अधिकारी ताराचंद शर्मा( अधीक्षण अभियंता), भगवान सिंह (सहायक अभियंता सिरोही शिवगंज) प्रवीण सगरवंशी(सहायक रेवदर आबू रोड ) प्रवीण बजाज (सहायक अभियंता पिंडवाड़ा) प्राची पुरबिया (कनिष्ठ अभियंता सिरोही) साक्षी श्रीमाली (कनिष्ठ अभियंता शिवगंज) चेतना सिंह राव(कनिष्ठ अभियंता पिंडवाड़ा) सुशीला पालीवाल (कनिष्ठ अभियंता आबू रोड)
सहित अन्य उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button