जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में रात्रिचौपाल आयोजित अधिकारियों को परिवादों का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए

सिरोही(हरीश दवे)।

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को मांडवाड़ा देव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान सड़क,पानी,बिजली,पीडब्ल्यूडी,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,राजस्व,कृषि,समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवाद प्राप्त होने पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर को अतिक्रमण हटाने,ट्राईसाइकिल दिलवाने,विद्युत कनेक्शन करवाने,हैंडपंप की व्यवस्था करवाने,श्मशान भूमि आवंटन करने सहित विभिन्न परिवादों से अवगत करवाया जिस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निस्तारण कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

ट्राईसाइकिल मिलने पर व्यक्त की खुशी,प्रशासन का आभार जताया
रात्रि चौपाल में परिवादी बाबूलाल घांची ने बताया कि उन्हें चलने फिरने में दिक्कत है और ट्राइसाइकिल की आवश्यकता है जिस पर जिला कलेक्टर तोमर ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को बाबूलाल को ट्राईसाइकिल देने के निर्देश दिए।बाबूलाल को जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार शनिवार को ही ट्राइसाइकिल दे दी गई इस पर उन्होंने बेहद खुशी व्यक्त करते हुए प्रशासन का आभार जताया।
रात्रि चौपाल में विभिन्न योजनाओं यथा जेजेएम,नरेगा सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी ग्रामवासियों को जानकारी दी गई।
रात्रि चौपाल में पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, डीसीएफ अजीत उचोई, सीईओ शैलेन्द्र जोशी,उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


संपादक भावेश आर्य


