गोशाला में दो ट्रॉली हरा चारा वितरित किया भाविप ने

सिरोही(हरीश दवे)।

भारत विकास परिषद देवनगरी शाखा सिरोही द्वारा सेवा एवं जीव दया प्रकल्प के अंतर्गत कर्णेश्वर महादेव गौशाला मंडवाड़ा में गौ माता हेतु लगभग 11 क्विंटल दो ट्रॉली हरा चारा का वितरण किया ।
परिषद के सचिव मदन सिंह परमार ने बताया की मंडवाड़ा गांव के कर्णेश्वर गौशाला में भारत विकास परिषद के जीव दया प्रकल्प के अंतर्गत सदस्यों द्वारा दो ट्रॉली लगभग 11 क्विंटल हरा चारा गौ माता को वितरित किया गया । इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने बताया की सेवा से अर्जित पुण्य ऐसा धन है जो मृत्यु के पश्चात भी क्षय नहीं हो सकता । उन्होंने बताया की इस प्रचंड गर्मी में गौ सेवा हेतु विभिन्न गौशालाओं में हरा चारा एवं मूक पक्षियों हेतु परिंडे लगाने का कार्यक्रम अनवरत जारी रहेगा । सभी को समर्पण भाव से इस प्रकार की सेवा में सहयोग का आह्वान किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, सचिव मदन सिंह परमार, कोषाध्यक्ष रताराम सुथार, राजेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र पुरोहित, मोहनलाल पुरोहित, विजय कुमार जैन, भवानी सिंह चौहान, अचलाराम सुथार, हमीर सिंह राव, नगेंद्र सिंह मेड़तिया, हेमंत कुमार कुम्हार एवं परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

संपादक भावेश आर्य



