ब्रेकिंग न्यूज़

श्री शनिदेवधाम मंदिर पर शनिदेव जयंती मनाई

दोपहर को हुई महाआरती,

सिरोही(हरीश दवे)।

पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री शनिदेव धाम मंदिर उडावारा, नया सानवाड़ा पर शनिवार, अमवस्या को शनि जयंती धूमधाम से मनाई। प्रातः काल से यज्ञ एवं पूजा अर्चना के साथ शनिदेव भगवान का विशेष श्रुंगार कर आंगी रचाई गई । एवं दोहपर 12 बजे बाद महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमे शनिदेव भक्तो ने जयकारों एवं उदघोष के साथ महाआरती में भाग लेकर शनिदेव तेल, माला चढ़ाकर मनोकामना पूर्ण हेतु पूजा-अर्चना के साथ प्रार्थना की। इसी दौरान प्रातःकाल से ही महिला मंडलीएवं अन्य भजन गायकों द्वारा शनिदेव के भक्ति में भक्ति संगीत की प्रस्तितिया दी|

महाआरती पश्चात आये हुये दर्शनालुओ एवं श्रदालुयों हेतु भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमे सिरोही, पिंडवाड़ा, बालदा राजपुरा, नया सानवाड़ा सहित आस पास के हजारो शानिभक्तो ने भाग लिया। एवं शाम को शनिदेव मंदिर प्रांगण में संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन हुआ| इस बार शनि जयन्ती, शनिवार अमावस्या को होने से शनि भक्तो का पुरे दिन भर दर्शन हेतु मंदिर में आना लगा रहा | इस दौरान पुजारी दीनदयाल (दयालुशरण) महाराज, श्री शनिदेव धाम मंदिर कमेटी के किशन प्रजापत, नारायण सिंह देवड़ा, प्रकाश प्रजापाति, कल्पेश जैन, , महिपाल चारण, कांतिलाल खत्री, मीठालाल माली, पुनीत सिंह ,माधोसिंह, पीराराम रेबारी, भगवानदास, सरदार सिंह, प्रकाश, चेतन, नारायण माली ,भवानी सिंह, छगन लाल ,तेजा राम , ओतारम , ओबाराम, मोतीराम देवासी, भुबाराम, रावताराम, इश्वरसिंह, मोहनलाल सुथार, महेंद्र, सहित गणमान्य एवं भक्तजन उपस्थित थे |

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button