ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक का हुआ आयोजन


सिरोही(हरीश दवे)।


विभागीय ऑनलाईन परियोजना के अंतर्गत वे-ब्रिज ऑटोमेशन को लाईव किये जाने तथा खनिज परिवहन में प्रयुक्त वाहनों में जी.पी.एस. (GPS Device) व आर.एफ.आई.डी. (RFID) उपकरण स्थापित कर उन्हें विभागीय पोर्टल पर दिनांक 10जून2026 तक ऑनबोर्ड / रजिस्टर किये जाने के लिये अतिरिक्त मुख्य सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं। उक्त निर्देशों की पालना में डी.पी. गौड, अधीक्षण खनि अभियन्ता, जोधपुर द्वारा कार्यालय क्षेत्राधिकार जिला सिरोही में खनिज परिवहन में प्रयुक्त वाहनों में जी.पी.एस. उपकरण इन्स्टॉलेशन एवं विभागीय पोर्टल पर ऑनबोर्ड / रजिस्ट्रेशन हेतु जी.पी.एस. इन्स्टॉलेशन कैम्प 22.मई 2026 को आयोजित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। इसी क्रम में कैम्प की पूर्व तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में 13 मई को सायं 4.00 बजे कार्यालय खनि अभियन्ता, सिरोही में चन्दन कुमार, खनि अभियन्ता, सिरोही की अध्यक्षता में खनन पट्टाधारियों, डीलर्स, ट्रांसपोर्टर्स एवं वे-ब्रिज धारकों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में खनि अभियन्ता द्वारा उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि विभाग से पंजीकृत वेण्डरों की सहायता से वे ब्रिजों को विभागीय एसओपी के अनुसार ऑटोमेशन हेतु आवश्यक हार्डवेयर स्थापित कर शीघ्र लाईव कराया जाये। साथ ही खनिज परिवहन में प्रयुक्त समस्त वाहनों में जी.पी.एस. एवं आर.एफ.आई.डी. उपकरण स्थापित करवाकर उन्हें विभागीय पोर्टल पर दिनांक 10.जून तक अनिवार्य रूप से ऑनबोर्ड / रजिस्टर कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी बताया गया कि आगामी 10 जून के पश्चात जिन वाहनों में जी.पी.एस. एवं आर.एफ.आई.डी. उपकरण स्थापित नहीं होंगे, उन वाहनों हेतु ई-रवन्ना/टी.पी. जनरेट करने की सुविधा बंद कर दी जायेगी। इसके अतिरिक्त, उक्त तिथि के बाद बिना जी.पी.एस. एवं आर.एफ.आई.डी. उपकरण के खनिज परिवहन करते पाये जाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इसके अतिरिक्त जितेन्द्र कुमार, सहायक प्रोग्रामर द्वारा भी वे ब्रिज ऑटोमेशन, जी.पी.एस. व आरएफआईडी के सम्बन्ध में तकनिकी जानकारी दी गयी। समीक्षा बैठक में कार्यालय से कमल सिंह, जसवन्त सिंह, सुरेश कुमार तथा खनन पट्टाधारियों, डीलर्स, ट्रांसपोर्टर्स एवं वे-ब्रिज धारकों में तगाराम राठौड़ (अध्यक्ष, आबूराज ग्रेनाईट माइनिंग एसोसिएशन सिरोही), बाबूभाई पटेल (अध्यक्ष, क्रेशन एसोसिएशन), राजकुमार लोहार, रोनक गर्ग, रसीद खान, अभिजीत सिंह, दलपत सिंह राजपूत, राजेन्द्र गहलोत, हेमन्त सोनी, गंगासिंह, सतीश अग्रवाल सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button