आम जनता से हुए सांसद लुम्बाराम, ग्राम रथ ने किया योजनाओं का प्रचार,

सिरोही(हरीश दवे)।

ग्राम रथ अभियान के तहत एलईडी वैन के रामपुरा और खाम्बल पहुंचने पर सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित,प्रधान हंसमुख कुमार,जितेंद्र गर्ग सहित जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
इस दौरान सभी ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ लेने का आह्वान किया और कहा कि प्रत्येक पात्र योजनाओं का लाभ लेकर अन्य को भी प्रेरित करें ताकि सरकार की मंशा के अनुरुप अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिल सके और आमजन को राहत मिल सके।
एलईडी वैन द्वारा 13 विभागों की प्रचार सामग्री का वितरण किया गया साथ ही ऑडियो वीडियो माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई। इन वैन के साथ सुझाव पेटिका के माध्यम से आमजन अपने सुझाव दर्ज करवा रहे हैं। वहीं कला जत्थों के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों, उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान आमजन ने पानी,बिजली, स्वास्थ्य,राजस्व,शिक्षा सहित अन्य विभागों से जुड़ी परिवेदनाएं प्रस्तुत की जिस पर निस्तारण कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान बीडीओ मंछाराम,तहसीलदार जगदीश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।


संपादक भावेश आर्य



