ब्रेकिंग न्यूज़

राजपूत समाज ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती,


सिरोही(हरीश दवे)।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजपूत समाज सेवा संस्था की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धुमाधाम से मनाई गई । जिसमे राजपूत समाज के लोगो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । नयावास संतोषी चौक पर भव्य स्थापित की गई महाराणा प्रताप की प्रतिमा को सजाकर समाज के लोगो ने माला,तिलक आदि लगाकर जयकारे लगाए गए । इससे पहले सभी समाजबन्धुओ की साफापोषी की गई जिसमें राजपूत समाज अध्यक्ष गोविंद सिंह बारड , सचिव नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह ,धनपत सिंह राठौड़ सहित इतिहासकार डॉ उदय सिंह देवड़ा, वार्ड 31 पार्षद प्रवीण राठौड़ भी मौजूद रहे। यहां तक भव्य आयोजन को देखकर अन्य लोग भी इस जंयति का हिस्सा बने । मीडिया प्रभारी दिलावर सिंह गोहिल ने बताया की इस मौके पर समाज के प्रबुद्ध लोगो ने जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा 13वें शासक थे, जो अपनी वीरता, स्वाभिमान और मुगल सम्राट अकबर के खिलाफ अदम्य प्रतिरोध के लिए प्रसिद्ध हैं ।उन्होंने मेवाड़ की स्वतंत्रता के लिए जीवन भर संघर्ष किया और हल्दीघाटी युद्ध (1576) व दिवेर युद्ध (1582) में अद्भुत पराक्रम दिखाया औऱ मुगलों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया । ऐसे वीर सपूत की गाथा हर युवा पीढ़ी को पढ़कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए ।वही मंच संचालन राजेन्द्र सिंह देवड़ा ने किया ।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button