वार्ड नम्बर 22 व 23 में हुई वार्ड सभा की रस्म अदायगी व औपचारिकता,

सिरोही(हरीश दवे)।

मुख्यमंत्री विकसित शहर वार्ड अभियान के तहत आज नगर परिषद सिरोही वार्ड संख्या 22 व 23 में मुख्यमंत्री विकसित वार्ड शहर अभियान के अंतर्गत वार्ड सभा के आयोजन की रस्म अदायगी आयुक्त जोधाराम विश्नोई के निर्देश अनुसार वार्ड संख्या 22 व 23 में वार्ड सभा के आयोजन के रूप में हुई जिसमें विकसित राजस्थान 2047 के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से शहर का विकास करने हेतु वार्ड सभा का आयोजन किया गया। जिसमे वार्ड वासियो की मौजूदगी अल्प रही।
विकसित शहर विकसित राजस्थान 2047 के लिए भविष्य में वार्ड की आकांक्षाओं के अनुरूप आधारभूत सुविधा क्या क्या होगी। इसके लिए वार्डवासियों से प्रस्ताव लिए गए। जिसमें वार्ड को विकसित करने हेतु पूर्व पार्षद तेजाराम, भरत धवल व पूर्व पार्षद पति वसीम के साथ वार्डवासियों ने वार्ड में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पार्क अतिक्रमण जैसे आकांक्षाओ के प्रस्ताव लिए बच्चो के स्वच्छ वाचनालय के साथ गार्डन निर्माण का प्रस्ताव रखा।सुरक्षित व साफ सड़क निर्माण, व्यवस्थित नाली निर्माण व भूमिगत बिजली सप्लाई वार्ड का सौंदर्यीकरण विकास के साथ अतिक्रमण मुक्त करने के आवश्यकता अनुसार कार्यों का विवरण बताए वार्ड वासियों द्वारा बताए गए कार्यों को चिन्हित कर सभा में प्रस्ताव लिए। जिला परियोजना प्रबंधक हनुमान सहाय शर्मा ने प्रस्ताव लेते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार विकसित शहर वार्ड सभाओं का आयोजन कर भविष्य में वार्ड वासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओ को लेकर वार्ड का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा व वार्ड सभाओ में प्राप्त सुझाव का संग्रहण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वार्ड सभा में नगर परिषद से स्वच्छता निरीक्षक महिपाल सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक ओम सिंह, हरीश गोस्वामी, राजेश व पूर्व पार्षद तेजाराम वाघेला, भरत धवल, वसीम व वार्डवासी मौजूद रहे।
वार्ड सभा मे आयुक्त व सचिव अनुपस्थित रहे।
वार्ड नम्बर 22व 23 नगर के महत्वपूर्ण वार्ड है जो अस्वच्छता के लिए बदनाम है। नालिया भरी पड़ी है। वाघेला लेन के सामने व झुपड़ी के सामने पॉलीथिन के अंबार लगे है।
जिसमे गॉवंश पॉलीथिन खा के अधमरा हो रहा है।
अगर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगर परिषद में वार्ड सभाएं सफल हो जिसने जनता,जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के मध्य संवाद हो तो नगर के विकास को बल मिले।

संपादक भावेश आर्य



