प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 आयोजित हुई,

सिरोही(हरीश दवे)।

विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल एवं राजस्थान प्रदेश सभा के युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 का आयोजन रविवार को प्रातः 11:00 बजे से 12:40 तक किया गया।
यह परीक्षा विश्वकर्मा समाज की युवा पीढ़ी के बौद्धिक विकास और उज्जवल भविष्य की नींव रखने का एक सामूहिक संकल्प है जिसके माध्यम से विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक मंच तैयार करना है। यह प्रतियोगिता जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 विद्यार्थियों हेतु आयोजित हुई।
सिरोही जिले के परीक्षा केंद्र आनंद विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंजीकृत 115 परीक्षार्थियों में से 96 छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा के माध्यम से जिले के प्रतिभावान बच्चे परीक्षा केंद्र पर अपने ज्ञान व कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं बच्चों के चेहरे पर दिख रहा उत्साह और प्रतियोगिता के प्रति उनकी लगन वाकई काबिले तारीफ है परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन और उनके स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करते हैं आशा है कि यह प्रतियोगिता उनके जीवन में सफलता के नए द्वार खालेगी।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विश्वकर्मा सुथार समाज छात्रावास सिरोही कमेटी के अध्यक्ष मंछाराम, उपाध्यक्ष दलाराम, सचिव अमृतलाल कोषाध्यक्ष लालाराम सहित सुथार समाज के प्रबुद्ध जनों का सहयोग रहा।
सिरोही जिला परीक्षा केंद्र प्रभारी देवाराम सुथार ने बताया कि जिले के कक्षा 6 से 12 तक के पंजीकृत परीक्षार्थियों की 84% उपस्थिति रही। परीक्षा व्यवस्था में ऑब्जर्वर विष्णु किंजा, केंद्राधीक्षक आनंद मिश्रा , सह प्रभारी शांतिलाल सुथार, समाज के कार्यकर्ता के रूप में नरेश कुमार सुथार, सुरेश कुमार उड, प्रदीप कुमार, श्यामलाल सुथार ने अपनी तन मन से सेवा दी।
परीक्षार्थियों एवं उनके साथ आए अभिभावकों के लिए जलपान व अल्पाहार की व्यवस्था की गई। छात्रों को यादगार के रूप में पेन वितरित किए गए। समाज के लोगों एवं अभिभावकों ने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद प्रस्तुत किया।



संपादक भावेश आर्य



