राज्य मंत्री के निर्देशों के बाद एसडीएम व तहसीलदार से हुई सकारात्मक वार्ता,

हिन्दू वेव की मांगों पर कार्यवाही की नही मिली जांच रिपोर्ट तो साय:6 बजे से आमरण अनशन,
सिरोही -30 अप्रैल।
शिरोही नगर के राम झरोखा,लालवेरा,के अवैध पट्टो,अर्बुदा गॉशाला व सारनेश्वर गोचर के अतिक्रमण चिन्हित करने,लाल वेरा के सीमा ज्ञान,अर्बुदा एमयोयु गॉशाला की समीक्षा,नगर के अनाधिकरुत बांधकाम व स्वच्छ भारत अभियान की उड़ती धज्जियो में पूरे नगर को पॉलीथिन का डंपिंग यार्ड बना गॉवंश को पोलोथिन खिलाने की जिम्मेदार नगर परिषद व पूर्व में 5 फरवरी को किये आमरण अनशन के बाद तहसिलदार व आयुक्त की ढिलाई से कार्यवाही में शिथिलता बरतने के बाद हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे के 30 अप्रैल को आमरण अनशन की चेतावनी के बाद राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने जिला कलेक्टर के साथ हिन्दू वेव के जिला संयोजक के साथ मांगो पर चर्चा करी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद बुधवार को एसडीएम हरिसिंह देवल व तहसीलदार जगदीश विश्नोई ने हिंदुवेव की मांगों पर कार्यवाही रिपोर्ट की जानकारी दी।
ओर कहा की राज्य मंत्री जी के निर्देशों पर जिला प्रशाशन वाजिब कार्यवाही कर रहा है।
एसडीएम ने हर मांग पर बिंदु वार चर्चा की व तहसीलदार व आयुक्त को माँगो पर कार्यवाही रिपोर्ट देने की बात पे सहमति बनी।
हिन्दू वेव ने राज्य के मुख्यमंत्री,व राज्य मंत्री से जो जन हित मे मांग रखी थी उस क्रम में शिरोही में आयुक्त की नियुक्ति हो गई।
राम झरोखा व लाल वेरा के अवैध पट्टो की जांच के लिए जिला कलेक्टर ने कमिटी गठित कर ली है व निस्पक्ष जांच चल रही है।
अर्बुदा गॉशाला व सरनेश्वर गोचर के अतिक्रमण चिन्हित कर तहसीलदार द्वारा रिपोर्ट देने व एमयोयु गॉशाला की समीक्षा पर भी रिपोर्ट देने की बात कही।
हिन्दू वेव संयोजक हरीश दवे ने एसडीएम को बताया की आपके निर्देशो के बावजूद नगर परिषद क्षेत्र में परिषद कोष को राजस्व हानि दे कर धड़ल्ले से अवैध निर्माण चल रहे है।
बेशहरा पशुओं के जमघट व अस्थाई अतिक्रमणों में आम जन का चलना फिरना दूभर है।
एलएनटी व गुजरात गेस के खड्डों व एलएनटी के घटिया कार्यो से जनता त्राहिमाम कर रही है।
एलएनटी ने सीवरेज चेम्बर का पानी सीधे बन्द नालों में डाल दिया।
पर नगर परिषद के आयुक्त ने कोई कार्यवाही नही की न लिखित जवाब दिया।
न तहसीलदार ने लाल वेरा में किरायेदार को नोटिस निकाले न कोर्ट के फैसले के अनुरूप लाल वेरा का ट्रस्ट बनाया।
हरीश दवे ने एसडीएम को बताया की राम झरोखा व लाल वेरा के अवैध पट्टो व भूमि हड़पने में भूमाफियाओं की साजिश के खिलाफ जन जागरण व नगर की संमस्याओ के समाधान में उनका दो दशक में चौथा दर्जा है।
जब 2002 में अवैध पट्टा बना तब भी स्व राजगुरु महन्त जयरामदास के प्रबंधक के रूप में 8 8 अवैध पट्टो की भूमि पर चहारदीवारी की मांग व लाल वेरे के बखेड़े पर भी आपत्ति लगाई थी।
उन्होंने कहा की रामझरोखा मन्दिर जन आस्थाओं का केंद्र है।
जिसकी भूमि हड़पने में अनेक जन आमादा है।
ब महन्त सीताराम दास को धौस धपट व बरगला कर रामझरोखा की भूमि की अवैध लिझ व अवैध पट्टे बने है।।
व लाल वेरा की भूमि की पैमाइश के बाद राजस्व टीम ने नेकम भी बिठाए व रातों रात कब्जा हो गया।
दवे ने एसडीएम से कहा की प्रदेश के सीएम,राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व जिला कलेक्टर से वार्ता के बाद उन्हें पूरा भरोसा है।
की जन हित के मसलों में वाजिब कार्यवाही नही होगी।
पर मांगो के समाधान में जिला प्रशशन व तहसीलदार व आयुक्त ने बिंदुवार कार्य वाही जांच रिपोर्ट नही दी।
तो में हरीश दवे गुरुवार को शाम 6 बजे आमरण अनशन पर बैठूंगा।
एसडीएम ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।


संपादक भावेश आर्य



