ब्रेकिंग न्यूज़

50 वा स्वर्ण जयंती महोत्सव का हुआ भव्य आगाज

सिरोही(हरीश दवे)।

स्थानीय सगरवंशी माली समाज के आराध्य देव श्री भागिरथेश्वर महादेव के प्रतिष्ठा को 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष चार दिवसीय महामहोत्सव का आगाज आज हल्दी प्रसंग से शरू हुआ
समाज पूर्व सचिव सुरेश सगरवंशी ने बताया है कि स्थानीय मंदिर में समाज के महिला पुरुष बच्चे आज बडी संख्या मे सभी पीले वस्त्र पहनकर प्रसंग में शामिल हुए व उत्साह के साथ महिलाओं ने मांगलिक गीत के साथ भगवान को हल्दी का लेप लगाकर रस्म निभायी व सभी समाजजन डीजे साउंड पर झूमते नजर आएं
समाज सचिव गिरीश सगरवंशी ने बताया कि समाज के घर घर तोरण लगाये गए व मेहंदी गुड़ का वितरण किया गया शाम को मंदिर में संगीतमयी सुंदर कांड पाठ का भक्तिमय आयोजन हुआ जिसमें समाज के माता बहनों बंधुओ ने भाग लिया व प्रसाद वितरण हुआ समाज के अध्य्क्ष बाबुलाल सगरवंशी ने सुंदर काण्ड पाठ सेवा समिति के सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया

तैयारी पूर्ण – चार दिवस्य आयोजन हेतु समाज की भूमि पर टेंटक का विराट पांडाल बनाया गया है वभोजन शाला, रेस्ट एरिया, कार्यलय का निर्माण किया गया है

समाज द्वारा विशेष प्रयास- आज के समय मे बुजर्गो के प्रति अलगाव, तिरस्कार व अपमान देखा जाता है तो समाज द्वारा 50 वा महामहोत्सव में 75 वर्ष से अधिक आयु के करीब तीन दर्जन से अधिक वरिष्ठजनों का विशेष सम्मान करने का तय किया गया जिसमें समाज द्वारा उनके सम्मान में आयोजन कर साफा शाल व समाज सम्मान स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया जाएगा

सुरेश सगरवंशी ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने हेतु समाज कमेटी सदस्यव युवा कार्यकारी समिति के सभी युवा पूरे उत्साह के साथ जिमेवारी निभा रहे है

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button