जनगणना के संबंध में जिला कलेक्टर ने की प्रैसवार्ता

सिरोही, 28 अप्रैल(हरीश दवे)।

जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने मंगलवार को जनगणना के संबंध में प्रैस वार्ता की। उन्होंने बताया कि यह भारत की 16वीं जनगणना है एवं आजादी के बाद की 8वीं जनगणना होगी। देश/राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान एवं भावी राष्ट्रीय योजनाओं के निर्माण के लिए एवं देश के विकास के लिए नीति निर्माण के लिए जनगणना अति महत्वपूर्ण है।
जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में किया जाएगा।
प्रथम चरण – मकान सूचीकरण।
आमजन द्वारा स्वगणना 01 मई से 16 मई 2026।
प्रगणकों द्वारा मकान सूचीकरण 16 मई से 14 जून 2026 तक।
द्वितीय चरण – नागरिकों की गणना (माह फरवरी 2027 में प्रस्तावित है)
उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण का कार्य जिले में प्रगतिरत है। इस चरण में मकान सूचीकरण किया जाना है। देश में पहली बार जनगणना का कार्य आॅनलाईन पोर्टल एवं एप से किया जा रहा है। राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अन्तर्गत मकान सूचीकरण 01 मई से 15 मई 2026 तक वेब पोर्टलhttp://se.census.gov.in/ के माध्यम से स्व गणना आम नागरिकों के लिये प्रारम्भ की जायेगी। इसके उपरान्त प्रगणकांे द्वारा 16 मई से 14 जून 2026 तक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य किया जायेगा।
जिले में कुल 12 चार्ज है। जिसमें 06 ग्रामीण में तहसीलदार एवं 06 नगर निकाय में आयुक्त एवं अधिशाषी अधिकारियों का चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उक्त चार्ज स्तर पर अधिकारियों के अधीन 12 नियमित सहायक भी नियुक्त किये गये। जिले में चार्ज अधिकारियों के दो दिवसीय एवं चार्ज स्तर पर नियुक्त नियमित सहायकों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण फरवरी माह में दिया जा चुका है। जिले में दो मास्टर ट्रेनर्स एवं 36 फिल्ड टेनर्स नियुक्त किये गये है। 22 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 को गोकुलभाई पाॅलीटेक्निक काॅलेज मांडवा रोड में नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नियुक्त 36 फील्ड ट्रेनर्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
जिले में कुल 36 फील्ड ट्रेनर नियुक्त किये गये है। जिन्हे चार्ज स्तर पर नियुक्त सुपरवाईजर एवं प्रगणकोें को 28 अप्रैल से 11 मई 2026 तक निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसमें कुल 61 बैच है। प्रत्येक बैच में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिले में चार्ज अधिकारियों द्वारा चार्ज स्तर पर कुल 2042 प्रगणकों की नियुक्ति की गयी है जिसमें ग्रामीण स्तर पर 1641 एवं शहरी स्तर पर 401 प्रगणक है। जिले में कुल 346 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है। जिसमें ग्रामीण स्तर पर 275 एवं शहरी स्तर पर 71 सुपरवाईजर है।
देश में पहली बार जनगणना 2027 का कार्य आॅनलाईन किया जा रहा है। आम नागरिक http://se.census.gov.in/ वेब पोर्टल के माध्यम से 15 मई 2026 तक स्व-गणना का कार्य कर सकेंगे। स्वगणना पूर्ण होने पर 11 अंकों की एस.ई.आईडी प्रदर्शित होगी, जिसके आधार पर प्रगणक फील्ड सर्वे के दौरान दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। उक्त पोर्टल पर मकान सूचीकरण में 34 प्रश्न पूछे जायेंगे।
जनगणन 2027 से संबंधित कोई भी जानकारी जिला स्तर पर जिला जनगणना प्रकोष्ठ, कार्यालय उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय, सिरोही एवं प्रत्येक तहसील कार्यालय व प्रत्येक नगर निकाय में गठित जनगणना प्रकोष्ठ से प्राप्त की जा सकती है।


संपादक भावेश आर्य



