ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क निर्णाण के दौरान नालियों में जल निकासी का अभाव,बारिश में मचेगा हाहाकार,


सरजवाब दरवाजा से इस्कॉन प्लाजा तक बन रही सड़क से नालियां गायब,


शिरोही-(हरीश दवे) ।

सिरोही नगर परिषद क्षेत्र में गत वर्षों सीवरेज परियोजना के दौरान, रुडीप,एलएनटी के घटिया कार्य,व सीवरेज योजना के दौरान सड़को पर ऊपर बनी सड़को में अनेक स्थानों में पड़े खड्डड़ो व नालियों के ऊपर बने नियमो के विपरीत बनी सीढ़ियों में नालियां दब जाने से सड़क के दोनो तरफ नालियां जाम हो गई है।।
जिसमे पॉलीथिन का जमावड़ा होने के बाद सदर बाजार ,सरजवाब दरवाजा,धर्म शाला रोड, व नगर के विभिन्न मोहल्लों में दूषित मल जल नालियों में जल भराव होने से आम आदमी के लिए दिक्कतें पैदा कर रहा है।
इधर नगर की खस्ता हाल सड़को के सुधार व नव निर्माण के लिए राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने सड़क निर्माण की स्वीकृति जारी करवाई।
जिसके तहत नगर परिषद ने सरजवाब दरवाजे से इस्कॉन प्लाजा तक सड़क का निर्माण नियमो के विपरीत करवाया जा रहा है।
यह मार्ग पूर्णतया अस्थाई अतिक्रमण व अवैध पार्किंग से घिरा हुआ है।


व गत सात साल में इस क्षेत्र में हुए बहुमंजिला अवैध निर्माण व दुकानदारों ने पूरे क्षेत्र में दुकान के बाद सीढ़ियों के निर्माण में नालियां दबा दी है।
जिससे बरसाती व नालियों में बहने वाले जल मल की निकासी नही हो पाती।
खण्डेलवाल मन्दिर से इस्कॉन प्लाजा क्षेत्र से नालियां भी नदारद व सीढ़ियों व अस्थाई अतिक्रमणों की भरमार।
अब नगर परिषद के आयुक्त व अभियंता सड़क निर्माण के दौरान सीढियों को हटाने व नाली निर्माण पर जनता की मांग के बावजूद ध्यान नही दे रहे।
वही विभिन्न मुद्दों पर बाजार बंद की धमकी देने वाले व्यापार महासंघ के दवाब की राजनीति में आयुक्त जोधाराम विश्नोई भी बेबस नजर आ रहे है।
सॉसल मीडिया में जन समस्याओं के समाधान में जागरूक रहने वाले जागरूक नागरिक व पूर्व पार्षदों की चुप्पी पर जनता सवाल खड़ा कर रही है।
ऐसी हालात में सड़क निर्माण के बाद गर्मी के बाद बारिश के दौरान निर्मित सड़क के दोनो तरफ सीढ़ियों व नाली के अभाव में जल भराव होगा व दूषित जल सड़को पर बहेगी।
जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशशन की अदूरदर्शिता की रहेगी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button