ब्रेकिंग न्यूज़

पृथ्वी दिवस व पोषण पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सिरोही(हरीश दवे) ।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सिरोही द्वारा सिरोही मुख्यालय पर स्थित पीएम-श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा एवं वरिष्ठ योगाचार्य भीक सिंह भाटी के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे जल, वन एवं भूमि के संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास करें तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने में अपना योगदान दें
व्याख्याता गोपाल सिंह राव ने कहा कि पृथ्वी दिवस प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर धरती के संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।

वरिष्ठ योगाचार्य भीख सिंह भाटी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार और उचित पोषण अत्यंत आवश्यक है। पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य आमजन, विशेषकर किशोरी बालिकाओ एवं महिलाओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो सिरोही के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने कहा कि पृथ्वी दिवस एवं पोषण पखवाड़ा जैसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं पोषण के प्रति जागरूकता विकसित की जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता महेंद्र कुमार, देवीलाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button