ब्रेकिंग न्यूज़

वार्डो में शुरू करवाई आयुक्त ने वार्ड सभाएं,

सिरोही(हरीश दवे)।

मुख्यमंत्री विकसित शहर वार्ड अभियान के तहत आज नगर परिषद सिरोही वार्ड संख्या 33 में मुख्यमंत्री विकसित वार्ड शहर अभियान के अंतर्गत वार्ड सभा का आयोजन किया गया। आयुक्त जोधाराम विश्नोई के निर्देश अनुसार वार्ड संख्या 33 में वार्ड सभा का आयोजन कर विकसित राजस्थान 2047 के अनुरूपयोजनाबद्ध तरीके से शहर का विकास करने हेतु वार्ड सभा का आयोजन किया गया। विकसित शहर विकसित राजस्थान 2047 के लिए भविष्य में वार्ड की आधारभूत सुविधा क्या क्या होगी। इसके लिए वार्डवासियों से प्रस्ताव लिए गए। जिसमें वार्ड को विकसित करने हेतु पूर्व पार्षद मनी बाई ओर वार्डवासियों ने वार्ड में नाला निर्माण,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बच्चों ओर बुजुर्गों के स्वच्छ वाचनालय के साथ गार्डन निर्माण का प्रस्ताव रखा।सुरक्षित व साफ सड़क निर्माण, व्यवस्थित नाली निर्माण व भूमिगत बिजली सप्लाई संबंधी सुझाव दिए। तालाबों का सौंदर्यीकरण विकास के साथ अतिक्रमण मुक्त करने के आवश्यकता अनुसार कार्यों का विवरण बताए वार्ड वासियों द्वारा बताए गए कार्यों को चिन्हित कर सभा में प्रस्ताव लिए। जिला परियोजना प्रबंधक हनुमान सहाय शर्मा ने प्रस्ताव लेते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार विकसित वार्ड सभाओं का आयोजन कर भविष्य में वार्ड वासियों की आधार भूत सुविधाओ को लेकर वार्ड का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा व वार्ड सभाओ में प्राप्त सुझाव का संग्रहण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वार्ड सभा में नगर परिषद से स्वच्छता निरीक्षक महिपाल सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक ओम सिंह, पूर्व पार्षद मनी बाई, कार्मिक मोतीलाल , जितेन्द्र बारहठ ,अर्जुन लालसभी वार्डवासी मौजूद रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button