पेट्रोल व डीजल का स्टॉक आरक्षित रखने के संबंध में दिए निर्देश

सिरोही,19 अप्रैल(हरीश दवे)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार की यात्रा के दृष्टिगत पचपदरा, जिला बालोतरा में 21अप्रैल को सिरोही जिले से भाग लेने वाले लाभार्थियों को लाने ले जाने हेतु नियोजित वाहनों के लिए पेट्रोल / डीजल कूपन निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध मांग एवं आवश्यकता अनुसार उपलब्ध करवाने हेतु जिला कलक्टर के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जिले के समस्त पेट्रोल व डीजल विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक पम्प पर 20, 21अप्रैल तक 1000 लीटर पेट्रोल व 5000 लीटर डीजल का स्टॉक आरक्षित रखेंगे। इस आरक्षित स्टॉक में डेड स्टॉक सम्मिलित नही होगा।
प्रधानमंत्री महोदय, भारत सरकार की यात्रा के दृष्टिगत पंचपदरा, जिला बालोतरा में 21अप्रैल के कार्यक्रम में नियोजित वाहनों को जिला रसद अधिकारी द्वारा जारी किये जाने वाले फ्यूल कूपन के आधार पर वाहनों को ईधन की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। आपूर्ति किये गये ईधन के बिल का भुगतान नियमानुसार किया जावेगा।
इस आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित पेट्रोल व डीजल विक्रेताओं के विरूद्ध नियमानुसार शासकीय कार्यवाही अमल में लाई ला सकेगी, जिसके लिए फर्म स्वयं जिम्मेदार होगी।

संपादक भावेश आर्य



