ब्रेकिंग न्यूज़

हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने 30 अप्रेल से दी आमरण अनशन की चेतावनी,


सीएम भजनलाल शर्मा को जिला कलेक्टर के मार्फ़त ज्ञापन सौपा,


आयुक्त को सौपा ज्ञापन,

सिरोही 10 अप्रेल।


नगर परिषद क्षैत्र की जनसमस्याओ तथा रामझरोखा व सेवा भारती के बने अवैध पट्टो समेत गोवंश की समस्या व शहरवासियों को पॉलिथीन व गड्ढो से निजात न मिलने पर हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जिला कलेक्टर के मार्फत ज्ञापन सौप 30 अप्रेल से आमरण अनशन की चेतावनी दी व इसकी जानकारी प्रभारीमंत्री केके विश्नोई, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भण्डारी तथा नवनियुक्त आयुक्त जोधाराम विश्नोई को भी आमरण अनशन की सूचना दी। जिला कलेक्टर व आयुक्त ने ज्ञापन लेते हुए वाजिब कार्यवाही का आश्वासन दिया।
हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने मुख्यमंत्री के नाम सौपे ज्ञापन में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर तथा आयुक्त जोधाराम विश्नोई को ज्ञापन सौपते हुए बताया कि सिरोही नगर परिषद पेराफेरी बेल्ट में करीबन 7 साल से सक्षम आयुक्त की पोस्ट रिक्त होने के चलते कांग्रेस राज्य के 5 साल व वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में कार्यवाहक आयुक्त लगने व स्टाफ की कमी के चलते आम जनता को भारी जनसमस्याओ का सामना करना पड रहा है तथा शहरवासी हर क्षेत्र में परेशान है जिसको लेकर स्वयंसेवी संस्था जनहित में दो दशक में तीन बार धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन कर प्रशासन की नींद उडा चुकी है व जन समस्याओं के समाधान के कृत संकल्प है इसलिए गत 5 से 7 फरवरी तक आमरण अनशन किया जिस पर समस्या समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा एसडीएम व तहसीलदार व सचिव महोदय व प्रबुद्धजनो के बीच आमरण अनशन स्थगित रखा तथा प्रशासन ने हिन्दू वेव की मांगो पर राज्य सरकार के निर्देश पर आवश्यक कार्यवाही की लेकिन आयुक्त के रिक्त पद के चलते नगर परिषद की समस्याओ का समाधान नही हुआ।


दवे ने ज्ञापन में मांग रखते हुए बताया कि राज्य सरकार के शासन सचिव द्वारा रामझरोखा व लालवेरा सेवा भारती के अवैध पट्टो के संबंध में शासन सचिव की जांच कार्यवाही व हिन्दू वेव की मांगो पर कार्यवाही की जाये, विगत कांग्रेस सरकार द्वारा अर्बुदा गौशाला व डेयरी फार्म की खातेदारी भूमि में नियमो में सूराख कर नंदी गौशाला के नाम पर एमओयू की गई गौशाला के आय व्यय की जांच तथा समीक्षा तथा अर्बुदा गौशाला एवं डेयरी फार्म व सारणेश्वर गोचर की अतिक्रमणो को हटाने की कार्यवाही तथा रूडिप व एलएण्डटी द्वारा शहर में सिवरेज योजना की विफलता के बाद शहर के खड्ढो, खुले सिवरेज व सिवरेज का दुषित पानी नालियो में बहने व भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की जाये साथ ही अर्बुदा गौशाला की 1700 बीघा भूमि पर एमओयू करने के बावजूद भटकते व बीमार गोवंश को अर्बुदा गौशाला में स्थान न मिलने व पॉलिथीन खाकर मरने की दशा में पॉलिथीन की थैलियो में नगर परिषद क्षेत्र में अविलम्ब रोक तथा उपयोग व विक्रय करने वालो पर भारी जुर्माना लगाया जाये ताकि पर्यावरण व गोवंश का संरक्षण हो सके।


ज्ञापन में बताया कि शहर में मुख्य मार्गो व मौहल्लो में सडक निर्माण कार्य प्रस्तावित है तथा सरजावाव दरवाजे से एलएण्डटी की मजबूत सडक को तोडकर अब नई बनाई जा रही है लेकिन सडक के दोनो ओर अवैध अतिक्रमण व पेडलो को तोडा नही जा रहा जिससे सडक बनने के बाद नालिया दब जायेगी व पूरे बाजार में इसी प्रकार नालियो में जल भराव व पॉलिथीन भराव होने से आये दिन सरजावाव दरवाजे में बिन बारीश दुषित जल बहता रहता है अतः सक्षम इंजीनियरींग से नई सडको का निर्माण हो व शहर के प्रमुख मार्ग पालिका बाजार से गौरव पथ, भाटकडा से अहिंसा सर्कल, सरजावाव दरवाजा, सदर बाजार, नीलवणी चौक, अनादरा चौराहा सर्वत्र अवैध अतिक्रमण अनाधिकृत बांधकाम व अवैध पार्किंग व बेसहारा पशुओ के जमघट से आम आदमी आये दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है तथा अस्थायी अतिक्रमण को वेण्डिग जोन के नालियो का अतिक्रमण करवा व्यापारियो व अन्यजनो की अवैध वसूली से आमजन आवागमन में बाधित हो रहा है। विगत 7 साल में शहर में बिलानाम भूमि, सरकारी भूमि व अवैध अतिक्रमणो में बहुमंजिला भवन लाखो रूपये की राजस्व चोरी कर निर्मित हुए है व चल रहे है जिसमें उन्होने नगर परिषद की नालियो को भी दबा दिया है, न सेटबेक छोडा है न पार्किग की व्यवस्था है, ऐसे अनाधिकृत काम पर राजस्व वसूला जाये।
ज्ञापन देते हुए हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, आयुक्त नगर परिषद सिरोही को कहा कि उक्त समस्याओ के समाधान में कार्यवाही नही हुई तथा देवनगरी सिरोही पॉलिथीन मुक्त नही हुई तथा राज्य सरकार के निर्देशो व डबल इंजन सरकार की योजनाओ का दुरूपयोग नही रूका तो मैं हरीश कुमार 30 अप्रेल 2026 को आमरण अनशन करूंगा जिससे उत्पन्न स्थितियो की समस्त जिम्मेदारी नगर परिषद सिरोही की रहेगी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button