ब्रेकिंग न्यूज़

नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के आगे घुटने टेके: संयम लोढा

शिवगंज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

शिवगंज(हरीश दवे) ।

सिरोही के तत्वावधान में पूर्व विधायक संयम लोढा के नेतृत्व में रसोई गैस के बढ़ते दाम व कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की अनुपलब्धता के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध किया।
पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहा कि विश्व पटल पर भाजपा सरकार ने देश की छवि धूमिल करने का काम किया है।
लोढा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आगे घुटने टेकते हुए देश की हजारों साल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का काम किया है, ट्रम्प कहता है कि रूस से तेल खरीदो तो खरीदो बंद करो तो बंद करो ऐसी परिस्थिति भारत की कभी नहीं हुई।
नरेंद्र मोदी ने देश को अमेरिका की कठपुतली बना दिया है।
पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण रावल, सिरोही ब्लॉक अध्यक्ष रतन माली, नगर पालिका अध्यक्ष वजींगराम, पी सी सी सदस्य हरीश राठौर, मोहनलाल सीरवी, मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह, मंडल अध्यक्ष पन्नाराम, मंडल अध्यक्ष तेजाराम, मंडल अध्यक्ष शिवलाल, मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश मीणा, एनएसयूआई अध्यक्ष चंपालाल तिरगर, सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पुखराज कुमावत, सचिव सेताराम मेघवाल, कुशल सिंह, गणेशराम, मोहनलाल, प्रवीण राजपुरोहित, नारायण सुथार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रताराम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तेजाराम, मानसिंह राव, ईश्वर सिंह, हडमत सिंह, प्रताप माली, ओबाराम, महेन्द्र, जयन्ती सोनी, राजु राणा, दिनेश मीणा, चेनाराम, गमनाराम, भरत कुमार, गोविंद भाटी, पुरुषोत्तम मिन्हास, नारायण सोनी, प्रकाश मीणा, जुली चौहान, शंकरलाल, चेनाराम, नरेंद्र, गणेशराम, मोहनलाल, दीपाराम चौधरी, पदमाराम चौधरी, छोगाराम, नगाराम, कैलाश कुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button