ब्रेकिंग न्यूज़

जिला कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी को सौपा ज्ञापन,


सिरोही(हरीश दवे) ।

सरूपविलास परिसर में धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जिला कोंग्रेस जन नारेबाजी करते हुए सरूप विलास परिसर में नारे बाजी करते हुए पहुचे व जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम देश में रसोई गैस के उत्पन्न संकट की और ध्यान दिलाया और रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह कर ज्ञापन जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, अन्नाराम बोराना, पुखराज गहलोत रेणुलता व्यास हेमलता शर्मा के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा सौंपा गया ।
ज्ञापन में बताया कि वर्तमान समय में अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे समय में केंद्र सरकार की ग़लत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि कर दी गई है जिससे आम नागरिकों और विशेषकर मध्यम एवं ग़रीब वर्ग के परिवारों पर गंभीर आर्थिक प्रभाव पड़ा है ।
ज्ञापन में बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश सहित पूरे देश में विवाह और सामाजिक कार्यकर्मों का दौर चल रहा है किंतु इन आयोजनों के लिए आवश्यक कमर्शियल गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता भी नहीं हो पा रही है जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और सामाजिक कार्यक्रम प्रभावित हो रहे है ।
ज्ञापन में बताया कि इसके अतिरिक्त विदेशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक विभिन्न संकटों में फंसे हुए है किंतु केंद्र सरकार द्वारा उनकी सुरक्षित वापसी के कोई प्रभावी प्रयास नहीं किए जा रहे है जो अत्यंत चिंताजनक है ।
ज्ञापन में मांग की गई की घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ाई क़ीमत वापस ली जाए और विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाए ।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button