ब्रेकिंग न्यूज़

अमेरिकी साम्राज्य वाद के खिलाफ दुनिया को एकजुट होना होगा – संयम लोढ़ा

परिषद आयुक्त ने मंत्री के इशारे पर रामझरोखा जांच रिपोर्ट में बेईमानी की – लोढ़ा

जिला कांग्रेस कमेटी, सिरोही सिलेंडर उपलब्ध करवाने में विफल रही बीजेपी सरकार के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

सिरोही(हरीश दवे)।

पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरे विश्व के नागरिकों को एक जुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी वैश्विक संकट में विगत 75 वर्षों में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन परिस्थितियों में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में बुरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने देश की प्रतिष्ठा को गिराया है। आज अमेरिका भारत को कभी कह रहा है रुस से तेल खरीदना बंद करो और कभी कह रहा है रुस से तेल खरीदना शुरू करो यह सब परिस्थितियl भारत के स्वाभिमान के विपरीत हैं। लोढ़ा कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी, सिरोही द्वारा रसोई गैस की कीमतो में बढ़ोतरी और सिलेंडर उपलब्ध करवाने में विफल रही बीजेपी सरकार के विरोध में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे।

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी से मुलाकात के दौरान और मुख्यमंत्री की सलाहकार संयम लोढ़ा ने राम झरोखा मंदिर की भूमि के पट्टा प्रकरण के संबंध में कहा कि कार्यवाहक आयुक्त आशुतोष आचार्य ने मंत्री के इशारे पर जांच रिपोर्ट में बेईमानी की है। लोढ़ा ने बताया कि आचार्य ने अपने रिपोर्ट में सरकार के दबाव में जिस भूमि पर पट्टे बनाए गए उसे मंदिर के बाहर का बता दिया।
इसके विपरीत 2001 में जयरामदास के दस्तावेज यह कहते हैं जय रामदास ने खुद ने नगर परिषद में जो आवेदन किया उसमें उक्त भूमि को मंदिर की भूमि, मंदिर के कब्जे की भूमि, पुष्प वाटिका, पशुओं का स्थान सहित सभी अधिक कारण बताएं जिसके कारण भूमि का नियमन हो सका। आचार्य ने जानबूझकर भूमि की लूट करने वालों को फायदा पहुंचाने के लिए गलत रिपोर्ट भेजी। उच्च न्यायालय में इसके अलावा यह तर्क दिया गया की 2001 में जो वसीयत की गई उसमें इस भूमि का उल्लेख नहीं है। उसका उल्लेख हो भी कैसे सकता है जबकि जयराम दास के नाम का पट्टा ही 2002 में बना था। और इसी आधार पर बना था कि यह रामझरोखा मंदिर की भूमि हैं।

लोढ़ा ने जिला कलेक्टर से कहा कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर को जोधपुर राजस्थान उच्च न्यायालय में भेजकर में भेज कर जो भी नगर परिषद का अधिवक्ता है उसके जरिए वास्तविकता उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें जिससे आम जनता के साथ धोखा हुआ है उसे सुधारा जा सके।

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि 3 साल इस सरकार को होने जा रहे हैं। मैं वाडा खेड़ा कंजर्वेशन क्षेत्र कोअनुमति लेकर देखने गया और प्राइवेट गाड़ी लेकर गया। कंजर्वेशन क्षेत्र में मौजूद वनकर्मी अधिक चढ़ाई होने के कारण मेरी गाड़ी में क्या बैठ गए मंत्री को बुरा लग गया और मंत्री ने तीनों वन कर्मियों को एपीओ करवा दिया। इससे क्या हो गया, वनकर्मी हाइकोर्ट से स्टे ले आए। मैं मंत्री को बताना चाहूंगा कि इस तरह का व्यवहार किसी भी कर्मचारी के साथ नहीं होना चाहिए। राज आते जाते हैं। इतना घमंड नहीं रखना चाहिए। सिरोही तुम्हारी रियासत नहीं है, तुम सिरोही के मालिक मत बनो तुम जैसा सिरोही को चलाओगे वैसा चलेगा ऐसे सोच रखकर किसी भी कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। देश संविधान और कानून से चलता है।

लोढ़ा ने कहा कि सिरोही में चोरी होने के सात सात दिन तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही हैं। गरीबों पर अत्याचार हो रहे हैं हम गरीबों के की लड़ाई लड़ते आए हैं और आगे भी लड़ेंगे। आबूरोड में आदिवासी युवक के साथ की गई मारपीट का मामला उठाया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष लीलाराम ग्रासिया ने कहां की भारत के प्रधानमंत्री की हठधर्मिता के चलते आज देश फिर से एक बार लाइन में लग गया है। पहले नोटबंदी के समय में देश की जनता लाइन में खड़ी थी उसके बाद ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए जनता को लाइन में खड़ा कर दिया गया और अब गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं होने पर देश की जनता फिर से एक बार कतार में खड़ी हो गई है। जब देश में गैस का संकट बढ़ रहा था तो प्रधानमंत्री नींद में सो रहे थे और गैस की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया और आज देश की जनता गैस के लिए त्राहि त्राहि कर रही है।

पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, राजेंद्र सांखला, पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य पुखराज गहलोत ने कहां कि रसोई गैस शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन की बुकिंग पर देने का बोल थे हैं। अब डीलरों ने स्पष्ट कह दिया कि बिना ओटीपी के गैस नहीं दी जाएगी और बुकिंग सर्वर बिल्कुल नहीं चल रहा है तो बिना बुकिंग के ओटीपी आना कैसे संभव है। गैस की कीमत बढ़ती जा रही है लेकिन इस समस्या का निराकरण जल्द से जल्द नहीं किया गया तो जनता की हालात खराब हो जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया, राजेंद्र सांखला, जीवराम आर्य , महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेणुलता व्यास युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश मीणा, NSUI अध्यक्ष चम्पालाल तीरगर, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराना, NSUI राष्ट्रीय संयोजक दशरथ नरुका, पूर्व NSUI अध्यक्ष कुशल देवड़ा, भवानी सिंह भटाना, हरीश राठौड़, हनवंत सिंह, रतन माली, प्रवीण रावल, मनोज पुरोहित, हेमलता शर्मा, राहुल पुरोहित, हेमलता शर्मा, राकेश रबारी, हमीद कुरैशी, मोटाराम देवासी, महेंद्र चौहान, वनेपाल सिंह, नारायण सुथार, पुनीत अग्रवाल, सुरेश रावल, अचल सिंह बलिया, निकेश रावल, प्रेमाराम देवासी, गोविंद मेघवाल, वेलाराम मेघवाल, धर्मेश जैन, जैसाराम मेघवाल, प्रवीण नाथ, भवनिश बारोट, तलसाराम भील, मुख्तार ख़ान, देवाराम मेघवाल, बाबूलाल पुरोहित सहित सैकड़ो को कांग्रेस जन में उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button