ब्रेकिंग न्यूज़

रेवडियो की तरह बट रहे एलएमवी लाईसेन्स, आरटीओ ने लगाया उथमण नाके पर डेरा


सिरोही 10 मार्च (हरीश दवे) ।

राजस्व आय को नुकसान ओवरलोडिंग वाहनो को संरक्षण तथा रेवडियो की तरह बट रहे बिना चैकिंग के फिटनेस लाईसेन्स तथा नगर काउण्टर अक्सर बंद रहने के चलते जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में आने वाले लोगो को भारी असुविधाओ का सामना करना पड रहा है। डीटीओ कार्यालय में बिना जांच के एलएमवी वाहनो के लाईसेन्स बिना ट्रायल व गियर की भी जानकारी नही होने वालो को सत्यापित अधिकारी द्वारा कुर्सी पर नही होने के बावजूद फोटो खीचकर लाईसेन्स जारी कर दिये जाते है जिस वजह से अकुशल चालक दुर्घटनाओ को निमंत्रण देते है तथा कैश काउण्टर बंद होने तथा केशियर के अक्सर छुंट्टी पर रहने के कारण मार्च एण्डिंग में विभिन्न करो को जमा करवाने वाले तथा ई रवन्ना शुल्क तथा विभिन्न तरीके के वाहनो के शुल्क व जब्त वाहनो का जुर्माना भरने आने वाले फरियादीयो को भारी परेशानियो का सामना करना पड रहा है वही जिला परिवहन अधिकारी व इंस्पेक्टरो की छूट से जिले में अवैध खनन करने वाले ओवरलोड वाहन बेरोकटोक सडको पर चल रहे है तथा मण्डार चैक पोस्ट से रेवदर तक चलने वाले वाहन बिना टैक्स के ही पार हो रहे है जबकि पूरा परिवहन विभाग का अमला उथमण टोल नाके पर वसूली को अंजाम दे रहा है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button