ब्रेकिंग न्यूज़

न्याय के लिए भटकती अध्यापिका 12 मार्च से करेगी परिवार सहित अनशन

सिरोही(हरीश दवे) ।

जिला शिक्षा विभाग की अराजकता का खामियाजा निर्दोष अध्यापिका टीना सुथार भुगत रही है । मामला यह है कि टीना सुथार निवासी वीरवाड़ा तहसील पिंडवाड़ा अध्यापिका पद पर कार्यरत रहते हुए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वेलागरी में 1 वर्ष के लिए पद स्थापित की गई थी । टीना सुथार द्वारा 1 वर्ष उपरांत प्रतिनियुक्ति निरस्त कर पुन अपने मूल पद स्थापना हेतु विभाग को आवेदन किया था। विभाग द्वारा इस संबंध में उच्च स्तर से मार्गदर्शन मांग इतिश्री कर ली गई । टीना को भटकते भटकते भी न्याय नहीं मिलने पर उसने न्यायालय की शरण ली। माननीय न्यायालय से 17 जुलाई 2025 को टीना सुथार को 4 सप्ताह में मूल विभाग में भेजने के सख्त निर्देश दिए गए थे, किंतु न्यायालय के आदेश के सात महीने हो गए सिरोही जिला शिक्षा विभाग द्वारा उच्च स्तर से मार्गदर्शन मांग कर औपचारिकता कर ली गई । टीना सुथार द्वारा बार-बार आवेदन एवं न्यायालय के आदेशों के बावजूद भी विभाग द्वारा उन्हें न्याय नहीं मिलने पर अब मजबूरन जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सिरोही के समक्ष 12 मार्च से परिवार सहित अनशन करने का निर्णय लिया गया है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button