ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद चौधरी ने आज लोक सभा मे नियम 377 के अंतर्गत रेलवे को लेकर उठाया मुददा

10 मार्च दिल्ली,जालोर,सिरोही(हरीश दवे)।

आज जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने लोक सभा मे नियम 377 के अंतर्गत रेलवे का मुद्दा उठाया।
चौधरी ने कहा कि जालोर से क्रमशः बेंगलोरु, हैदराबाद कोयम्बटुर इरोड काकीनाडा सेलम हैदराबाद त्रिवेन्द्रम एर्नाकुलम नागपुर बेल्लारी विशाखापटनम रामेश्वरम हुबली पुणे से जोधपुर वाया समदडी भीलडी गर्मियो की छुटियो के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाइ जाए ।
बाडमेर यश्वंतपुर एसी एक्सप्रेस 14805/14806 को सप्ताह मे सातो दिन चलाया जाए
चैन्नई भगत की कोठी रेल मे पेन्टीकार रसोईयान की सुविधा उपलब्ध करायी जाए तथा इस रेल मे सुरक्षा के दृष्टि से आ0पी0एफ0 के जवानो की नियुक्ती की जाए
चैन्नई भगत की कोठी 20625-20626 एक्सप्रेस रेल का ठहराव मोदरान रेलवे स्टेशन पर दिया जाए।
जालोर से जयुपर दिल्ली वाया लुनी पाली मारवाडा (रेलमंत्री जी की घोषण के अनुसार ) नई रेल सेवा प्रारंभ किया जाए।
बाकरा रोड रेलवे स्टेशन पर जोधपुर दादर 14807/14808 साबरमति जोधपुर 20485/20486 ट्रेनो का ठहराव एवं कंप्यूटरीकृत आरक्षण खिडकी की सुविधा उपलब्ध किया जाए।
22421/22422 सालासर एक्सप्रेस एवं 22483 /22484 जोधपुर गॉधीधाम दोनो गाडियो को मर्जर कर गॉधीधाम से दिल्ली जयपुर वाया समदडी भीलडी नई रेल सेवा का संचालन किया जाए।
मारवाड रतनपुर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित रतनपुर गांव के पास अंडरपास का निमार्ण किया जाए। भीनमाल शहर के जसवंतपुरा रेलवे क्रासिंग पर रेल ओवर ब्रिज अथवा अंडर ब्रिज बनवाने का श्रम करावे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button