रेलवे विभाग द्वारा बेहतर नहीं समझने पर 2016 में ही सर्वे को किया निरस्त,पिंडवाड़ा रेल्वे सघर्ष समिति भर्म फैला रही है : पटेल

सिरोही,8 जनवरी।

भाजपा नगर महामंत्री प्रकाश पटेल ने पिंडवाड़ा में रेल्वे सघर्ष समिति द्वारा पूर्व में किये गए आंदोलन को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
पटेल ने कहा कि सिरोही मुख्यालय को रेल सेवा से जोड़ने के लिए लम्बे समय से योजना चल रही थी तथा सर्वे भी करवाया गया था लेकिन पिण्डवाडा से सिरोही को रेल लाइन से जोड़ने सर्वे को रेलवे विभाग द्वारा बेहतर नहीं समझने पर सर्वे को अंतिम रूप नहीं देने से सिरोही मुख्यालय रेल सेवा से वंचित रहा। लेकिन सिरोही जिले से पहली बार स्थानीय व्यक्ति किसान केसरी,सरल स्वभाव के धनी सिरोही -जालोर के सासंद लुम्बाराम चौधरी द्वारा लोकसभा चुनाव जीतने पर पहली प्राथमिकता सिरोही मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़ने की पहल की गई जो कारगर सिद्ध हो रहीं हैं वो भी कुछ राजनेताओं को हज़म नहीं हो रही है, इसलिए समिति द्वारा आमजन को गुमराह कर धरना प्रदर्शन करने तथा क्षेत्र वाद की दलगत राजनीति कर अपना उल्लु साधने की कोशिश कर रहे हैं जो कभी कामयाब नही होंगे। रहा सवाल जंक्शन बनाने का यह काम राजनेताओं का नहीं है कि पिंडवाड़ा बनाओं या सरुपगंज बनाओं,यह काम रेलवे बोर्ड का है कि किस स्थान पर जंक्शन बनाने से सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी और इससे किन किन शहरों से सीधा सम्पर्क होगा तथा कितने प्रवासी भाईयों को ज्यादा फायदा होगा उस परिपेक्ष्य में सरकार तखमीना व सर्वे प्लान तैयार होने पर रेलवे विभाग उचित निर्णय लेगा। इसलिए अपने सांसद महोदय पर जंक्शन के सम्बन्ध में दोषारोपण करना उचित नहीं है और आमजनों को भी अपने विवेक से काम लेना चाहिए किसी ओछी राजनीति के शिकार से बचना चाहिए।
पटेल ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी भ्रामक बातो पर ध्यान नही देवे।
कुछ राजनीतिक नेता दलगत राजनीति कर सिरोही मुख्यालय को रेलवे परियोजना से जोड़ने को विफल करने में लगें हुए है एवं अलग अलग क्षेत्र के लोगो को गलत भर्मित करने का कार्य कर रहे है जो कि अपने मनसूबे पर भविष्य में कभी भी खरे नही उत्तर सकते है।


संपादक भावेश आर्य



