ब्रेकिंग न्यूज़

माली समाज के लोगों ने समाज सुधारक महात्मा ज्योति बा फुले की पुण्यतिथि मनाई

सिरोही(हरीश दवे) ।

महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि राजस्थान प्रदेश माली सैनी युवा महासभा एवं माली समाज सिरोही द्वारा महात्मा ज्योति बा फुले के मूर्ति पर पुष्प हार पहनाकर मनाई गई।
राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के जयंतीलाल माली ने बताया कि माली समाज सिरोही के समाज बंधुओ द्वारा सामाजिक समानता, शिक्षा और न्याय की मशाल जलाने वाले महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर समाज के लोगों ने कोटि-कोटि नमन कर ज्योति बा फुले अमर रहे के नारे लगाए कर पुण्यतिथि मनाई गई।
समाज सेवी रघुभाई माली ने संबोधित करते हुए बताया कि आपका संघर्ष, त्याग और परिवर्तन की अटूट इच्छा ने समाज को नई दिशा दी। आपके आदर्श आज भी हमें एक प्रबुद्ध, समतामूलक और जागरूक समाज की ओर अग्रसर करते हैं।
माली समाज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति ताराराम माली ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने गरीबों एवं पिछड़ों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिये जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिये शिक्षा का मूलमंत्र दिया, जिससे कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के लोग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी सहभागिता निभा सकें
पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल माली ने बताया कि महात्मा फुले ने छूआछूत, जातिप्रथा एवं पर्दाप्रथा जैसी कुरीतियों के विरूद्ध संगठित एवं शिक्षित समाज की स्थापना की अभिनव पहल की थी।
श्री आशापुरा माताजी टेकरी ट्रस्ट के अध्यक्ष छोगाराम माली ने बताया कि हम समाज से कुरीतियों को दूर करने एवं अशिक्षा के अंधियारे को मिटाते हुए एक विकसित एवं समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण करने में सहभागिता निभायें
इस अवसर पर आज माली समाज के प्रबुद्ध जनों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की इस मौके पर घनश्याम माली,पूर्व प्रधानाचार्य, छगनलाल माली,पूर्व शिक्षक संघ, सिरोही व्यापार महासंघ के अध्यक्ष भरत माली ,गोयली चौराहा व्यापार महासंघ अध्यक्ष प्रकाश बी माली, कपूराराम माली, जोगाराम माली इनकम टैक्स सलाहकार हीरालाल माली, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा, महेंद्र माली, किसान मोर्चा भवर माली, गोविंद जी सैनी, भगाराम माली ,छगन माली , नारायण माली, उपस्थित थे।
सभी ने महात्मा ज्योतिबा फुले जय जयकार किया एवं उनके किए गए कार्य की सराहना करते हुए समाज की प्रतिभाओं को शिक्षा की दिशा में ले जाने का निर्णय भी लिया एवं प्रतिमा पर फूल की माला अर्पित कर पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि दी गई।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button