ब्रेकिंग न्यूज़

केन्द्रिय हाईकमान ने दिया है जिलाध्यक्ष का दायित्व, निष्ठापूर्वक कांग्रेस को करेगे मजबूत- जिलाध्यक्ष लीलाराम


सांसद नीरज डांगी व कोंग्रेसियो ने दी शुभकामनाएं, मुंह मीठा करवाया।


सिरोही 23 नवम्बर (हरीश दवे) ।

राजस्थान प्रदेश के कांग्रेस जिला अध्यक्षो के नाम की घोषणा के साथ सिरोही जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर आबूरोड पंचायत समिति के प्रधान व युवा नेता लीलाराम गरासिया के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद अनेक दावेदार कांग्रेसियों के अरमानो पर गाज गिरी और खेमेबाजी में विभक्त कांग्रेसियों नेताओं की एक नही चली और कांग्रेस हाईकमान ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जो अभियान सृजन चलाया है उसके तहत नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया के चयन में राज्य सभा सांसद नीरज डांगी के वृदहस्त के चलते उनकी घोषणा के बाद कांग्रेसियों में एकजुटता के स्वर दिखाई दे रहे है।
गत विधानसभा चुनावो में कांग्रेस के दिग्गज संयम लोढा व आबू पिण्डवाडा में कांग्रेस की करारी हार में भाजपा भी आबू पिण्डवाडा में 12 हजार के कम अन्तराल से जीती व कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही जिसे नई पार्टी बीपीटी से खतरा मिला व रेवदर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व भाजपाई रेवदर प्रधान व भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल हुए मोतीलाल कोली, सांसद नीरज डांगी व भाजपाईयो की भीतरघात से चुनाव जितने में सफल रहे अब आगामी पंचायतीराज व स्थानीय निकाय के चुनावो से पूर्व कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष का चयन कर जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है और अब आगामी चुनावो में आबू पिण्डवाडा व रेवदर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरासिया जाति व आबू के प्रधान के होने के कारण अवश्य कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनावो से पूर्व पुखराज गहलोत, हरीश परिहार समेत 40 जनो ने अपनी दावेदारी जताई थी जिन पर तीन नामो पर चर्चा हुई जो हाईकमान की नजरो में पास नही हुए। और सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले व कांग्रेसियो में एकता के उद्देश्य से नये युवा चेहरे को तरजीह मिली तथा पूर्व विधायक संयम लोढा जिनके नाम पर जिलाध्यक्ष बनने की संभावना थी लेकिन उनकी पार्टी में उनका विरोध तथा लोढा द्वारा जिलाध्यक्ष के चुनावो में हस्तक्षेप नही करने से लीलाराम गरासिया के जिलाध्यक्ष बनने की दिशा में कई से भी रोडेबाजी नजर नही आई।
लीलाराम गरासिया के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद जोशी, गंगाबेन गरासिया, पूर्व जिला प्रमुख चंदनसिंह देवडा, पार्षद कांतीलाल खत्री, राजेन्द्र सांखला सभापति महेंद्र मेवाड़ा तथा वरिष्ठ कांग्रेसियो व कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने खुशी की इजहार किया और कहा कि नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन मजबूत होगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने जिलाध्यक्ष बनने पर अपनी प्रतिक्रिया इस संवाददाता को जताते हुए उन्होने कहा कि केन्द्रिय हाईकमान ने एक आदिवासी किसान व साधारण घर में जन्मे व्यक्ति को जिलाध्यक्ष जैसे अहम पद की जिम्मेदारी दी है उसका मैं प्राणपण से निर्वहन करूंगा। आगामी समय में संगठन को पंचायतीराज व नगरीय निकाय के चुनावो में कांग्रेस का परचम लहराना है इसके लिए सभी ब्लॉक में कांग्रेस के सीनियर व युवा समाज के हर वर्ग को हर बूथ की इकाई में मजबूत किया जायेगा और कांग्रेस संगठन आगामी समय में मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार व कुशासन को उखाड फैकने में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेगा। उन्होने उन्हे मिले दायित्व के लिये प्रदेश हाईकमान को व कांग्रेस कार्यकर्ताओ को आभार जताया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button